20.880 लीटर 8PM शराब के साथ दो युवक गिरफ्तार, भेजे गए न्यायिक हिरासत में

संवाददाता सिगासन सिंह यादव की रिपोर्ट 

भभुआं(कैमूर):-- अनुमंडल क्षेत्र अंतर्गत भगवानपुर थाना  ने शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 20.880 लीटर 8PM अंग्रेजी शराब के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की इस कार्रवाई से शराब कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है।

मामले में भगवानपुर थाना अध्यक्ष चंद्रशेखर शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस ने 20.880 लीटर 8PM शराब के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवकों की पहचान सुजीत कुमार उम्र 24 वर्ष, पिता हरगेन सिंह, ग्राम डूंमरकोन, थाना चैनपुर, जिला कैमूर तथा राकेश कुमार उम्र 19 वर्ष, पिता मुरारी काहार, ग्राम एवं थाना बेलाव, जिला कैमूर के रूप में हुई है।

दोनों आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है। थाना अध्यक्ष ने बताया कि क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार पर रोक लगाने के लिए पुलिस लगातार छापेमारी और जांच अभियान चला रही है। शराब के अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट