थाना पुलिस की कार्रवाई, शराब पीने के आरोप में पांच गिरफ्तार, एक NBW वारंटी भी धराया
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- Nov 19, 2026
- 1 views
ब्यूरो चीफ संदिप कुमार की रिपोर्ट
कैमूर---- जिले के कुदरा थाना पुलिस ने शराबबंदी कानून के तहत कार्रवाई करते हुए शराब पीने के आरोप में पांच व्यक्तियों को विधिवत गिरफ्तार किया है। वहीं एक NBW वारंटी को भी गिरफ्तार कर न्यायालय में उपस्थापन हेतु भेजा जा रहा है।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार किए गए सभी व्यक्तियों की मेडिकल जांच में शराब पीने की पुष्टि हुई है। इसके बाद सभी के विरुद्ध बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर विधिवत गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम इस प्रकार हैं -
1. सूरज कुमार, पिता - पिंटू सिंह, ग्राम - करणपुरा, थाना - कुदरा, जिला - कैमूर
2. ओम प्रकाश कुमार, पिता - शिव प्रसाद यादव, ग्राम - भैंसौला, थाना - कुदरा, जिला - कैमूर
3. जयप्रकाश चौधरी, पिता - अर्जुन चौधरी, ग्राम - रामपुर, थाना - कुदरा, जिला - कैमूर
4. आकाश कुमार, पिता - जितेंद्र सिंह, ग्राम - भैंसौला, थाना - कुदरा, जिला - कैमूर
5. मनोज राम, पिता - राम बच्चन राम, ग्राम - सहजपुर, थाना - कुदरा, जिला - कैमूर
इसके अलावा पुलिस ने एक NBW वारंटी को भी गिरफ्तार किया है, जिसे उपस्थापन हेतु माननीय न्यायालय में भेजा जा रहा है।
NBW वारंटी -
1. मन्नू दुबे, पिता - किशन दुबे, ग्राम - रामदेहिरा, थाना - कुदरा, जिला - कैमूर
थाना पुलिस का कहना है कि शराबबंदी को लेकर क्षेत्र में लगातार छापेमारी और जांच अभियान चलाया जा रहा है। शराब पीने वालों और बेचने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।


रिपोर्टर