संपादकीय : सत्ता की लोलुपता और राष्ट्र के सामने खड़ा गृहयुद्ध का खतरा
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- Nov 24, 2026
- 1 views
राष्ट्रहित में भविष्य की गृहयुद्ध रोकने हेतु राष्ट्रवादियों को होना होगा एकजुट
राष्ट्र की वर्तमान परिदृश्य को देखने से ऐसा प्रतीत होता है कि सत्ता की लोलुपता में राष्ट्र के तथाकथित नेतृत्व कर्ता वशीभूत होकर इतने अंधे हो चुके हैं कि उन्हें न संविधान से कोई लेना-देना रह गया है, न राष्ट्र से। उनका एकमात्र लक्ष्य जैसे-तैसे सत्ता को बरकरार रखना बन गया है। यह स्थिति अत्यंत चिंताजनक है। जब नेतृत्व ही राष्ट्रहित को भूलकर केवल कुर्सी बचाने की राजनीति में लग जाए, तो देश किस दिशा में जाएगा, इसकी कल्पना करना भी भयावह है।
राष्ट्र में धर्म, जाति, लिंग और क्षेत्र के आधार पर द्वेष फैलाना जब अपराध है, तो फिर लोकतंत्र के मंदिर में ऐसे कानून सर्वसम्मति से कैसे पारित हो जाते हैं जो समाज को बांटते हैं? इस प्रश्न पर राष्ट्रवादियों को गंभीरता से विचार करने की आवश्यकता है।
आज लोकतंत्र के मंदिर की स्थिति देखकर ऐसा लगता है कि वहां अपराधियों का कब्जा हो चुका है। जो लोग राष्ट्र को जोड़ने के बजाय तोड़ने का काम कर रहे हैं, वे ही नीतियों का निर्धारण कर रहे हैं। यदि इस स्थिति को हर हालत में बदला नहीं गया, तो राष्ट्र को बर्बाद होने से कोई भी नहीं बचा सकता।
सबसे बड़ा प्रश्न योग्यता का है। जब 90% अंक लाने वाला अयोग्य माना जाएगा और आरक्षण नीति के तहत 40% अंक लाने वाला योग्य माना जाएगा, तो राष्ट्र को आगे बढ़ाने की परिकल्पना बेकार हो जाएगी। क्या कोई राष्ट्र प्रतिभा का अपमान करके प्रगति कर सकता है? योग्यता की उपेक्षा करके हम अपने ही भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं।
आज धर्म, जाति, लिंग और क्षेत्र के आधार पर राष्ट्र के लोगों को आपस में लड़ाकर कुछ लोग मौज कर रहे हैं। वे जानते हैं कि जब तक जनता बंटी रहेगी, उनकी सत्ता बनी रहेगी। यही उनकी राजनीति का मूल मंत्र बन गया है।
ऐसे में राष्ट्रहित में राष्ट्रवादियों को एक होना होगा। मतभेदों को भुलाकर, एक मंच पर आकर विचार करना होगा और ऐसे नेतृत्वकर्ताओं को उखाड़ फेंकना होगा जो राष्ट्र को गृहयुद्ध में झोंकने को तैयार बैठे हैं।
यह लड़ाई किसी व्यक्ति विशेष की नहीं, यह लड़ाई राष्ट्र के अस्तित्व की है। यह लड़ाई संविधान को बचाने की है, योग्यता को सम्मान दिलाने की है, और आने वाली पीढ़ियों को एक अखंड, सशक्त और एकजुट भारत सौंपने की है।
राष्ट्रवादियों को अब मौन नहीं रहना चाहिए। समय आ गया है कि वे एकजुट होकर मुकाबला करें, क्योंकि यदि आज चुप रहे तो कल बोलने का अवसर भी नहीं बचेगा।


रिपोर्टर