सुशासन दिवस नीतीश संवाद कार्यक्रम का आयोजन
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Nov 24, 2026
- 1 views
रोहतास।सासाराम के पायलट बाबा धाम के सभागार में जनता दल यूनाइटेड रोहतास के तत्वाधान में सुशासन दिवस नीतीश संवाद कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता पार्टी के रोहतास जिला अध्यक्ष श्री बिंदा चंद्रवंशी ने की तथा इसका संचालन जिला प्रवक्ता अलख निरंजन ने किया।
इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बिहार सरकार के माननीय मंत्री सह रोहतास जिला के प्रभारी मंत्री श्री अशोक चौधरी जी उपस्थित हुए।साथ ही कार्यक्रम में रोहतास जिला के कार्यक्रम प्रभारी बिहार सरकार के पूर्व मंत्री श्री विनोद कुमार जी करगहर के माननीय विधायक श्री वशिष्ठ सिंह जी और नोखा के माननीय विधायक श्री नागेंद्र चंद्रवंशी जी की भी गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम का प्रारंभ माननीय अतिथियों को अंग वस्त्र माला और बुके देकर सम्मानित करने से हुआ।
कार्यक्रम में जिले के विभिन्न हिस्सों से आए लोगों को संबोधित करते हुए बिहार सरकार के माननीय मंत्री श्री अशोक चौधरी जी ने कहा कि आज हम एक ऐतिहासिक पल की खुशी मनाने के लिए एकत्रित हुए हैं आज ही के दिन आज से 20 साल पहले आदरणीय श्री नीतीश कुमार जी ने बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी और दशकों से कुव्यवस्था की पराकाष्ठा पर पहुंच चुके हमारे प्रदेश बिहार को विकास के पथ पर अग्रसर करने का संकल्प लिया था । आदरणीय नीतीश कुमार जी के हाथों में बिहार की बागडोर जाने के साथ ही राज्य में कानून का राज्य स्थापित हुआ श्री नीतीश कुमार जी ने स्पष्ट रूप से कहा कि हम ना किसी को फसाते हैं ना बचाते हैं उनके मुख्यमंत्री बनते ही घटनाओं पर एक्शन होने लगा और अपराधियों को उनकी जगह दिखलाई गई अमन चैन का माहौल कायम हुआ और लोग निर्भय होकर अपने-अपने काम में लगे। जाति वर्ग धर्म लिंग या क्षेत्र के आधार पर कोई भेदभाव किए बिना पिछड़ा अति पिछड़ा दलित महादलित अल्पसंख्यक आदिवासी सवर्ण महिला युवा बुजुर्ग किसान मजदूर सबका एक समान विकास का करने का कार्य आदरणीय नीतीश कुमार जी के मुख्यमंत्री बनने के साथ ही शुरू हुआ। महिलाओं को पंचायती राज एवं स्थानीय निकाय में 50% आरक्षण तथा सभी सरकारी नौकरियों में 35% आरक्षण देने का ऐतिहासिक कार्य आदरणीय नीतीश कुमार जी के द्वारा किया गया ऐसा करने वाला बिहार देश का पहला राज्य बना। आदरणीय नीतीश कुमार जी ने विश्व बैंक की सहायता से वर्ष 2006 में जीविका को एक छोटे प्रोजेक्ट के रूप में शुरू किया उनकी दूरदर्शी सोच और दृढ इच्छा शक्ति की बदौलत आज 13 लाख से अधिक स्वयं सहायता समूह के माध्यम से बिहार की एक करोड़ 88 लाख से अधिक महिलाएं आत्मनिर्भरता की नई कहानी लिख रही है। शिक्षा के क्षेत्र में आदरणीय नीतीश कुमार जी के द्वारा आमूल चूल परिवर्तन किया गया आज प्रदेश में इंजीनियरिंग कॉलेज 38 पॉलिटेक्निक संस्थान 46 आईटीआई 152 राजकीय विश्वविद्यालय 21 और मेडिकल कॉलेज 12 है यह आदरणीय नीतीश कुमार जी के दूरदर्शी सोच का परिणाम है। वर्ष 2005 से 2025 के बीच राष्ट्रीय उच्च पथ में 70% राज्य उच्च पथ में 55% जिला पथ में दोगुना और ग्रामीण पथ में 150 गुना की वृद्धि हुई। दशकों से अस्वस्थ रह रही बिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था में भी क्रांतिकारी परिवर्तन हुआ पीएचसी से लेकर जिला अस्पतालों तक स्वास्थ्य व्यवस्था में विश्वसनीय परिवर्तन हुआ और आम लोगों के लिए सुलभ हुआ। आदरणीय नीतीश कुमार जी के प्रदेश की बागडोर संभालने से पहले राज्य में बिजली और पानी की भी समस्या भयानक रूप में थी लेकिन आज प्रदेश के कोने-कोने में जो बिजली और पानी की सहूलियत दिखाई पड़ती है वह भी इन्हीं की देन है।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बिहार सरकार के पूर्व मंत्री और कार्यक्रम के जिला प्रभारी श्री विनोद कुमार ने पहले तो एक भव्य और सफल आयोजन के लिए रोहतास जिला जनता दल यूनाइटेड के जिला अध्यक्ष सहित सभी पदाधिकारी को धन्यवाद और साधुवाद दिया और कहां की आज हम एक युगपुरुष के युग परिवर्तनकारी कार्यों की वर्षगांठ बनाने के लिए एकत्रित हुए हैं स्वतंत्रता प्राप्ति से लेकर आज तक प्रदेश के इतिहास में जो महान कार्य आदरणीय श्री नीतीश कुमार जी के द्वारा बिहार वासियों के भलाई विकास और भविष्य के लिए किए गए हैं वह युग युग तक याद किया जाएगा।कोई ऐसा क्षेत्र या विषय नहीं है जो आदरणीय श्री नीतीश कुमार जी के द्वारा अछूता रह गया हो आज प्रदेश से लेकर देश के अन्य भागों के साथ-साथ विदेश में भी बिहारी जिस सम्मान के साथ जी रहे हैं सर उठा कर चल रहे हैं वह आदरणीय श्री नीतीश कुमार जी की ही देन है। स्वास्थ्य शिक्षा यातायात बिजली पानी महिलाओं के लिए आरक्षण इत्यादि अनेक ऐसे क्षेत्र हैं जहां आदरणीय श्री नीतीश कुमार जी ने अपने शासनकाल में युगांतरकारी और जनहितकारी परिवर्तन किए हैं। बिहार का कोई ऐसा घर नहीं जहां आदरणीय नीतीश कुमार जी का काम नहीं पहुंचा हो राष्ट्रपिता महात्मा गांधी लोकनायक जयप्रकाश नारायण डॉक्टर राम मनोहर लोहिया बाबा साहब अंबेडकर और जननायक कर्पूरी ठाकुर के विचारों को उन्होंने सर जमीन पर उतारा है आधुनिक युग के इस भागीरथ ने गंगा का पानी नालंदा राजगीर नवादा और गया बोधगया तक पहुंचाया है तापमान चाहे 4 डिग्री हो या 44 डिग्री इस कर्मयोगी ने बिहारवासियों के लिए बिना रुके अनवरत काम किया है और अपना पूरा जीवन बिहार को दे दिया है यह हम लोग का सौभाग्य है कि हम लोग उनके युग में है और उनके नेतृत्व में काम कर रहे हैं
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए करगहर के विधायक श्री वशिष्ठ सिंह जी ने कहा कि आज का दिन पूरे प्रदेश के लोगों के लिए एक महत्वपूर्ण दिन है। आज हम सुशासन दिवस मना रहे हैं जो हमारे आदर्श हमारे नेता आदरणीय नीतीश कुमार जी के पहली बार मुख्यमंत्री पद संभालने की वर्षगांठ है। दशको से कुव्यवस्था और बदहाली झेल रहे हमारे प्रदेश बिहार की बागडोर जब आदरणीय नीतीश कुमार जी ने संभाली थी तब हम बंटवारे का दँस भी झेल चुके थे झारखंड और बिहार का विभाजन हो चुका था प्रदेश अपने बदहाली के चरम पर था राज्य में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं थी और बिजली पानी शिक्षा स्वास्थ्य यातायात के नाम पर केवल प्रतीक चिन्ह दिखाई पड़ते थे। अपने मुख्यमंत्री पद संभालने के साथ ही उन्होंने सात निश्चय जैसे संकल्प निर्धारित किये और प्रदेश को एक नई दिशा और दशा दी बिहार वासियों को उनका सम्मान लौटाया। आज प्रदेश के सुदूर स्थित गांव को सड़क यात्रा के माध्यम से मुख्य स्थान तक जोड़ना गांव गांव में स्कूलों की व्यवस्था करना पीएचसी के माध्यम से स्वास्थ्य व्यवस्था को सुलभ बनाना जीविका के माध्यम से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना बिजली की निर्बाध आपूर्ति करना पेयजल की व्यवस्था करना कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करना और स्वरोजगार के लिए ऋण उपलब्ध कराने ऐसे कई कार्य है जिन्होंने प्रदेश की जनता की एक नई दिशा और दशा दी है यह सारा कुछ आदरणीय नीतीश कुमार जी की ही देन है। पटना स्थित बिहार संग्रहालय दुनिया के 100 सर्वश्रेष्ठ संग्रहालय में एशिया में प्रथम स्थान पर और दुनिया में नवे स्थान पर है यह सिर्फ एक रैंकिंग नहीं है बल्कि श्री नीतीश कुमार जी की दूरदर्शी सोच का परिणाम है उन्होंने सिर्फ एक भवन नहीं बनाया बिहार की गौरवशाली सभ्यता और सांस्कृतिक विरासत को विश्व मंच पर फिर से स्थापित किया। आईये 24 नवंबर को सुशासन दिवस पर हम लोग यह संकल्प लें कि उनके कार्यों को बिहार के घर-घर और जन-जन तक पहुंचाएंगे खासकर इस नई पीढ़ी को उनके बारे में बताएंगे जिसने 2005 से पहले का बिहार नहीं देखा है अपने नेता के बताएं मार्ग पर चलकर हम लोग विकसित और समृद्ध बिहार के निमित्त अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान दें यही इस दिन की सार्थकता है।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नोखा के विधायक श्री नागेंद्र चंद्रवंशी जी ने कहा कि आज बिहार जिस वातावरण में जी रहा है वह आदरणीय नीतीश कुमार जी की देन है। उनके द्वारा शुरू की गई मुख्यमंत्री साइकिल और पोशाक योजना मुख्यमंत्री क्रेडिट कार्ड योजना सिविल सेवा प्रोत्साहन योजना हर घर बिजली और नल का जल योजना मुख्यमंत्री उद्यमी योजना मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना सतत जीविकोपार्जन योजना जैसी योजनाओं ने बिहार की तस्वीर बदली और संभावनाओं के नए द्वार खोले हैं। शराबबंदी एवं पूर्ण नशा मुक्ति नशा मुक्त समाज हर वर्ग को लाभ दहेज बंदी बाल विवाह उन्मूलन कन्या शिशु सुरक्षा और बापू के संदेशों का प्रचार करते हुए उन्होंने बिहार की तकदीर और तस्वीर बदलने का काम किया है. बिहार लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम एवं अन्य प्रशासनिक सुधारो के माध्यम से सामान्य लोगों के समस्याओं एवं शिकायतों पर तवरित कार्यवाही शुरू हुई लोगों को अपनी समस्याओं के लिए नहीं भटकने का सपना साकार हुआ। आदरणीय नीतीश कुमार जी ने केवल बिहार का विकास ही नहीं किया है बल्कि इसके गौरव की पुनर्स्थापना भी की है।
कार्यक्रम को अन्य संबोधित करने वालों में चंदेश्वर चौधरी राजिया कामिल अंसारी चंदन सिंह अरुणा सिंह नीलम पटेल अंनत गुप्ता रिंकू सिंह अनिल सिंह अनिल यादव ओम प्रकाश सिंह सेतु धर्मराज कुशवाहा सुप्रिया रानी सहित पार्टी के कई गणमान्य सम्मिलित थे।
बैठक में संजय पटेल धनंजय पटेल सिप्पू सिन्हा वंश नारायण सिंह सीमा सिंह हाजी जमालुद्दीन सिद्दीकी संजय सिंह गीरेंद्र सिकरीवार उषा पटेल धीरज मिश्रा भाई जितेंद्र संजर खान सूरज पासी धनंजय मिश्रा रजनीश पटेल बैरिस्टर कुशवाहा असलम अंसारी रेणु कुशवाहा संतोष कुमार अजय वर्मा वीरेंद्र कुमार विनोद पांडे राज सोनी डोमाराम निखिल जय सिंह मनोज पटेल तौसीफ आलम सिद्धेश्वर वर्मा रवि पटेल शेषनाथ चौधरी व कुशवाहा धर्मेंद्र चौहान रूपेश चंद्रवंशी दीपक चौबे नवनीत राय मनोज पटेल सद्दाम हुसैन गंगा कुशवाहा अमरेंद्र कुमार राजेश पटेल मुनेश्वर कुशवाहा सत्येन्द्र सिंह राजेश चन्द्रवंशी सतेन्द्र कुशवाहा भाई जितेंद्र रेहाना जी सहित कई अन्य उपस्थित थे।


रिपोर्टर