जीआईएस पावर सब-स्टेशन एवं 33 केवी लाइन स्ट्रिंगिंग कार्य को लेकर एक सप्ताह तक प्रतिदिन छह घंटे बाधित रहेगी विद्युत आपूर्ति
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Nov 28, 2026
- 3 views
रोहतास।विद्युत संरचना को सुदृढ़ एवं बेहतर बनाने तथा आगामी विद्युत आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए जीआईएस पावर सब-स्टेशन सदर हॉस्पिटल सासाराम से संबंधित आवश्यक कार्य एवं 33 केवी लाइन की स्ट्रिंगिंग का कार्य कराया जाना है। उक्त कार्य को सुरक्षित एवं सुचारू रूप से संपन्न कराने के उद्देश्य से दिनांक 29 नवंबर 2026 से 05 दिसंबर 2026 तक प्रतिदिन सुबह 10:00 बजे से शाम 3:00 बजे तक सासाराम के 11 केवी मिनी फीडर की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
इस दौरान संबंधित क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति प्रभावित रहेगी। कार्य की प्रकृति एवं सुरक्षा मानकों को ध्यान में रखते हुए निर्धारित अवधि में शटडाउन लेना आवश्यक है, ताकि कार्य को बिना किसी बाधा के सुरक्षित तरीके से पूरा किया जा सके।
इस संबंध में सहायक विद्युत अभियंता, सासाराम (शहरी) रंजन कुमार ने संबंधित क्षेत्र के विद्युत उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे निर्धारित समय को ध्यान में रखते हुए अपने आवश्यक कार्यों की पूर्व तैयारी कर लें तथा पानी सहित अन्य जरूरी कार्यों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित कर लें। उन्होंने उपभोक्ताओं से उक्त अवधि में सहयोग बनाए रखने की अपील की है। कार्य पूर्ण होने के बाद विद्युत आपूर्ति सामान्य कर दी जाएगी।


रिपोर्टर