वहशियों ने साध्वी तक को नही बख्शा

छत्तीसगढ़ । बिलासपुर जिले में दो साध्वियों के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। आरोप चार लोगों पर लगाया गया है, बताया गया है कि इन लोगों ने दोनों साध्वियों को पहले किडनेप किया और उसके बाद उनके साथ गैंगरेप किया। घटना 2 मार्च की बताई जा रही है, लेकिन इसमें मामला शुक्रवार को दर्ज किया गया। बिलासपुर के एसपी आरिफ शेख ने बताया कि साध्वियों ने पेंड्रा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायत में दिलीपचंद पटेल, कल्पनाथ चौधरी, गिर्जाशंकर चौधरी और श्यामचंद चौधरी को आरोपी बनाया गया है। 

शिकायत के मुताबिक दो मार्च को दोनों साध्वियां साउथ बिहार एक्सप्रेस ट्रेन से चंपा आई थीं। ट्रेन से उतरने के बाद रेलवे स्टेशन पर साध्वियों को दिलीपचंद मिल गया। दिलीपचंद को साध्वियां पहले से जानती थीं। उसने साध्वियों को कार से आश्रम छोड़ने की बात कही। दोनों साध्वियां उसकी कार में सवार हो गईं। उसके बाद वह साध्वियों को आश्रम की बजाय कहीं और ले गया और उनसे कहा कि वह किसी जन्मदिन पार्टी में शामिल होगा। इसके बाद एक जगह से उस कार में तीन और लोग सवार हुए।कार में जब वे तीन लोग सवार हुए तो साध्वियों ने इसका विरोध किया, इस पर दिलीपचंद ने बंदूक की नोक पर उन्हें धमकाया। बाद में चारों आरोपी दोनों साध्वियों को सूनसान जगह पर ले गए और उनके साथ गैंगरेप किया। साथ ही एसपी ने बताया,  'इस मामले में और ज्यादा जानकारी जानने के लिए पीड़िताओं को बुलाया है।'

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट