पंचांग : पं. रविशंकर शास्त्री

              ।।। श्री गणेशाय नम: ।।।
 दैनिक पंचांग 
 18 - जून - 2018
कानपुर(नगर)
 पंचांग    
  तिथि  पंचमी  08:57:04
 नक्षत्र  मघा  26:46:46
    करण :
           बालव  08:57:04
           कौलव  19:45:50
 पक्ष  शुक्ल  
 योग  हर्शण  10:43:21
 वार  सोमवार  
 सूर्य व चन्द्र से संबंधित गणनाएँ    
 सूर्योदय  05:23:12  
 चन्द्रोदय  10:05:59  
 चन्द्र राशि  सिंह  
 सूर्यास्त  19:21:05  
 चन्द्रास्त  23:30:59  
 ऋतु  ग्रीष्म  
 हिन्दू मास एवं वर्ष    
 शक सम्वत  1940  विलम्बी
 कलि सम्वत  5120  
 दिन काल  13:57:53  
 विक्रम सम्वत  2075  
 मास अमांत  ज्येष्ठ  
 मास पूर्णिमांत  ज्येष्ठ  
 शुभ और अशुभ समय    
 शुभ समय    
 अभिजित  11:54:13 - 12:50:04
 अशुभ समय    
 दुष्टमुहूर्त : 
                    12:50:04 - 13:45:56
                    15:37:39 - 16:33:31
 कंटक  08:10:46 - 09:06:38
 यमघण्ट  11:54:13 - 12:50:04
 राहु काल  07:07:56 - 08:52:40
 कुलिक  15:37:39 - 16:33:31
 कालवेला या अर्द्धयाम  10:02:29 - 10:58:21
 यमगण्ड  10:37:24 - 12:22:09
 गुलिक काल  14:06:53 - 15:51:37
 दिशा शूल    
 दिशा शूल  पूर्व

मेष राशि
किसी संत पुरुष का आशीर्वाद मानसिक शान्ति प्रदान करेगा। ज़रूरत से ज़्यादा ख़र्च करने और चालाकी-भरी आर्थिक योजनाओं से बचें। लोग आपको आशाएँ और सपने देंगे, लेकिन असल में सारा दारोमदार आपके प्रयासों पर रहेगा। प्यार-मोहब्बत के लिहाज़ से दिन थोड़ा मुश्किल रहेगा। अपने काम और प्राथमिकताओं पर ध्यान एकाग्र करें। आज सोच-समझकर क़दम बढ़ाने की ज़रूरत है- जहाँ दिल की बजाय दिमाग़ का ज़्यादा इस्तेमाल करना चाहिए। अगर आपके जीवनसाथी का मन खिन्न है और चाहते हैं की दिन अच्छा गुज़रे, तो चुप्पी साधे रहें।

वृष राशि 
बचपन की यादें आपके मन पर छायी रहेंगी। लेकिन इस काम में आप ख़ुद को मानसिक तनाव दे सकते हैं। आपके तनाव और परेशानी की एक बड़ी वजह बचपन की मासूमियत को जीने की चाह है, इसलिए खुलकर जिएँ। जल्दबाज़ी में फ़ैसले न लें- ख़ासतौर पर अहम आर्थिक सौदों में मोलभाव करते वक़्त। छोटे भाई-बहन आपसे राय मांग सकते हैं। अपने रोमांटिक ख़यालों को हर किसी को बताने से बचें। हालाँकि वरिष्ठों से कुछ विरोध के स्वर सुनाई देंगे- लेकिन फिर भी आपको दिमाग़ ठण्डा रखने की ज़रूरत है। यात्राओं से तुरंत लाभ तो नहीं होगा, लेकिन इसके चलते अच्छे भविष्य की नींव रखी जाएगी। आपको या आपके जीवनसाथी को बिस्तर में चोट लग सकती है। इसलिए एक-दूसरे का ख़याल रखें।भाग्यांक2

मिथुन राशि 
आज ख़ुद से ज़्यादा कराने की कोशिश न करें- आपके शरीर की प्रतिरोधक क्षमता कम मालूम होती है और निश्चित रूप से आपको आराम की ज़रूरत है। जो उधारी के लिए आपके पास आएँ, उन्हें नज़रअन्दाज़ करना ही बेहतर रहेगा। दोस्त आपके निजी जीवन में ज़रूरत से ज़्यादा दख़लअंदाज़ी करेंगे। रोमांस को झटका लगेगा और आपके क़ीमती तोहफ़े भी आज जादू चलाने में विफल रहेंगे। तब तक कोई वादा न करें, जब तक कि आप पूरी तरह उसे पूरा करने में सक्षम न हों। सेमिनार और प्रदर्शनी आदि आपको नई जानकारियाँ और तथ्य मुहैया कराएंगे। आप अपने जीवनसाथी को समझने में आपसे ग़लती हो सकती है, जिसकी वजह से सारा दिन उदासी में गुज़रेगा ।भाग्यांक 9 

कर्क राशि 
सेहत से जुड़ी समस्याएँ परेशानी दे सकती हैं। बैंक से जुड़े लेन-देन में काफ़ी सावधानी बरतने की ज़रूरत है। बेकार का वाद-विवाद परिवार में तनाव का माहौल पैदा कर सकता है। याद रखें कि वाद-विवाद से हासिल जीत दरअसल जीत नहीं होती और उससे किसी के दिल को क़तई नहीं जीता जा सकता है। जहाँ तक हो सके, अपनी समझदारी का इस्तेमाल कर इससे बचें। अपने से बड़ों की बातें ग़ौर से सुनें और समस्याओं को हल करने के लिए ठण्डे दिमाग़ से सोचें। आज किसी ऐसे इंसान से मिलने की संभावना है जो आपके दिल को गहराई से छूएगा। महत्वपूर्ण व्यापारिक सौदे करते समय दूसरों के दबाव में न आएँ। आप जिस प्रतियोगिता में भी क़दम रखेंगे, आपका प्रतिस्पर्धी स्वभाव आपको जीत दिलाने में सहयोग देगा। आपका जीवनसाथी आज आपके लिए कुछ बहुत ख़ास करने वाला है। भाग्यांक 4

सिंह राशि 
एक आध्यात्मिक व्यक्ति आशीर्वाद की वर्षा करेगा और मन की शांति लेकर आएगा। फ़ौरी तौर पर मज़े लेने की अपनी प्रवृत्ति पर क़ाबू रखें और मनोरंजन पर ज़रूरत से ज़्यादा ख़र्च करने से बचें। परिवार वालों का हँसी-मज़ाक भरा बर्ताव घर के वातावरण को हल्का-फुल्का और ख़ुशनुमा बना देगा। आपका महबूब आज आपको बड़ी ख़ूबसूरती से कुछ ख़ास करके चौंका सकता है। आज आपने जो नई जानकारी हासिल की है, वह आपको अपने प्रतिस्पर्धियों पर बढ़त दिलाएगी। आज कुछ ऐसा दिन है जब चीजें उस तरह नहीं होंगी, जैसी आप चाहते हैं। वैवाहिक जीवन के दृष्टिकोण से देखें तो चीज़ें आपके पक्ष में जाती हुई नज़र आ रही हैं।  भाग्यांक 2

कन्या राशि 
तनाव से छुटकारा पाने लिए कर्णप्रिय संगीत का सहारा लें। हालाँकि आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा, लेकिन पैसे का लगातार पानी की तरह बहते जाना आपकी योजनाओं में रुकावट पैदा कर सकता है। आज आप यह जानकर बहुत उदास महसूस करेंगे कि कोई ऐसा जिसपर आपने हमेशा विश्वास किया, दरअसल उतना भरोसेमंद नहीं है। आप और आपका महबूब आज प्यार के समुन्दर में गोते लगाएंगे और प्यार की मदहोशी को महसूस करेंगे। नौकरों और सहकर्मियों से परेशानी होने की संभावना को ख़ारिज नहीं किया जा सकता है। कुछ लोगों के लिए आकस्मिक यात्रा दौड़-भाग भरी और तनावपूर्ण रहेगी। बढ़िया खाना, रोमानी पल और जीवनसाथी का साथ - यही ख़ास है आज।  भाग्यांक 1

तुला राशि 
अपने आहार पर नियंत्रण रखें और चुस्त-दुरुस्त रहने के लिए नियमित व्यायाम करें। अतिरिक्त आय के लिए अपने सृजनात्मक विचारों का सहारा लें। परिवार के साथ सामाजिक गतिविधियों में सहभागिता काफ़ी मानसिक दबाव पैदा कर सकती है। आज के दिन किसी के साथ छेड़खानी करने से बचें। संतोषजनक परिणाम पाने के लिए काम को योजनाबद्ध तरीक़े से करें, दफ़्तर की परेशानियों को हल करने में आपको मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है। अपना समय और ऊर्जा दूसरों की मदद करने में लगाएँ, लेकिन ऐसे मामलों में पड़ने से बचें जिनसे आपका कोई लेना-देना नहीं है। मुमकिन है कि वैवाहिक जीवन में ठहराव से तंग आकर आपका जीवनसाथी आपके ऊपर फूट पड़े। भाग्यांक 3

वृश्चिक राशि 
आलस्य और कम ऊर्जा-स्तर आपके शरीर के लिए ज़हर काम करेंगे। किसी सृजनात्मक काम में ख़ुद को व्यस्त रखना बेहतर रहेगा। साथ ही बीमारी से जूझने के लिए ख़ुद को उत्साहित करते रहें। दीर्घावधि मुनाफ़े के नज़रिए से स्टॉक और म्यूचुअल फ़ंड में निवेश करना फ़ायदेमंद रहेगा। जो लोग आपके क़रीब हैं, वे आपका ग़लत फ़ायदा उठा सकते हैं। प्यार-मोहब्बत की नज़रिए से बेहतरीन दिन है। प्यार का मज़ा चखते रहें। अपनी पेशेवर क्षमताओं को बढ़ाकर आप करिअर में नए दरवाज़े खोल सकते हैं। अपने क्षेत्रे में आपको अपार सफलता मिलने की संभावना भी है। अपनी सभी क्षमताओं को निखारकर औरों से बेहतर बनने की कोशिश करें। आप चाहें तो परेशानियों को मुस्कुराकर दरकिनार कर सकते हैं या उनमें फँसकर परेशान हो सकते हैं। चुनाव आपको करना है। वैवाहिक जीवन में स्नेह को दिखलाने का अपना महत्व है और इस चीज़ का अनुभव आज आप करेंगे।भाग्यांक 5

धनु राशि 
जीत का जश्न आपके दिल को ख़ुशी से भर देगा। इस उत्साह को दोगुना करने के लिए आप अपनी ख़ुशी में दोस्तों को भागीदार बना सकते हैं। संदिग्ध आर्थिक लेन-देन में फँसने से सावधान रहें। जब आप समूह में हों तो ध्यान रखें कि आप क्या कह रहे हैं, बिना ज़्यादा समझे-बूझे अचानक कहे गए शब्दों के चलते आप कड़ी आलोचना के शिकार हो सकते हैं। आज प्रेम-संबंधों में अपने स्वतन्त्र विवेक का इस्तेमाल कीजिए। कामकाज पर ध्यान की बजाय ज़्यादा सोशल मीडिआ का उपयोग आपके लिए समस्या खड़ी कर सकता है। यात्रा करना फ़ायदेमंद लेकिन महंगा साबित होगा। दिन वाक़ई रोमानी है। बढ़िया खाने, महक और ख़ुशी के साथ आप अपने हमदम के साथ बेहतरीन समय बिता सकते हैं। 

मकर राशि 
किसी पुराने दोस्त से मुलाक़ात आपका मन ख़ुश कर देगी। पैसा अचानक आपके पास अएगा, जो अपके ख़र्चों और बिल आदि को सम्हाल लेगा। दोस्त और घर वाले आपको प्यार और सहयोग देंगे। आज आप इश्क़ की चाशनी ज़िन्दगी में घुलती हुई महसूस करेंगे। अगर आप सीधा जवाब नहीं देंगे तो आपके सहयोगी आपसे नाराज़ हो सकते हैं। आज कुछ ऐसा दिन है जब चीजें उस तरह नहीं होंगी, जैसी आप चाहते हैं। विवाह के बाद कई बातें ज़रूरत से आगे बढ़कर अनिवार्य हो जाती हैं। आज ऐसी ही कुछ बातें आपको व्यस्त रख सकती हैं।भाग्यांक 2

कुम्भ राशि 
परिवार के कुछ सदस्य अपने ईर्ष्यालु स्वभाव से आपके लिए झुंझलाहट की वजह बन सकते हैं। लेकिन अपना आपा खोने की ज़रूरत नहीं है, नहीं तो हालात बेक़ाबू हो सकते हैं। याद रखें, जिसे सुधारा नहीं जा सकता, उसे स्वीकार करने में ही भलाई है। ऐसा लगता है आप जानते हैं कि लोग आपसे क्या चाहते हैं- लेकिन आज अपने ख़र्चों को बहुत ज़्यादा बढ़ाने से बचें। एक नज़दीकी रिश्तेदार ख़ुद के लिए आपका ज़्यादा ध्यान चाहेगा,  हालाँकि वह काफ़ी मददगार और ख़याल रखने वाला होगा। अपने मनमौजी बर्ताव पर क़ाबू रखें, क्योंकि यह आपकी दोस्ती को बर्बाद कर सकता है। अपने काम और प्राथमिकताओं पर ध्यान एकाग्र करें। शहर से बाहर यात्रा ज़्यादा आरामदेह नहीं रहेगी, लेकिन आवश्यक जान-पहचान बनाने के लिहाज़ से फ़ायदेमंद साबित होगी। अगर आप अपने जीवनसाथी को लंबे समय तक कोई सरप्राइज़ नहीं देते हैं, तो आप परेशानियों को न्यौता दे रहे हैं।भाग्यांक 9

मीन राशि 
ख़ुश हो जाएँ क्योंकि अच्छा समय आने वाला है और आप स्वयं में अतिरिक्त ऊर्जा का अनुभव करेंगे। केवल एक दिन को नज़र में रखकर जीने की अपनी आदत पर क़ाबू करें और ज़रूरत से ज़्यादा वक़्त व पैसा मनोरंजन पर ख़र्च न करें। उस रिश्तेदार को देखने जाएँ, जिसकी तबियत काफ़ी समय से ख़राब है। अपने प्रिय की बातों के प्रति आप ज़रूरत से ज़्यादा संवेदनशील रहेंगे- आपको अपने जज़्बात पर क़ाबू रखने की ज़रूरत है और ऐसा कुछ करने से बचें जो मामले को और भी बिगाड़ दे। दफ़्तर में मशीनों की ख़राबी परेशानी का सबब बन सकती है। आपको अपने दायरे से बाहर निकलकर ऐसे लोगों से मिलने-जुलने की ज़रूरत है, जो ऊँची जगहों पर हों। आपका जीवनसाथी अपने दोस्तों में कुछ ज़्यादा व्यस्त हो सकता है, जिसके चलते आपके उदास होने की संभावना है।  भाग्यांक 6

नीतिज्ञान :-
वरं वनं व्याघ्रगजेन्द्रसेवितं दुमालयं पत्रफ़लाम्बुभोजनम् ।
तृषेणु शय्या शतजीर्णवल्कलं न बंधुमध्ये धनहीनजीवनम् ।।
अर्थ:- मनुष्य सिंह और हाथियों से युक्त वन में निवास कर सकता है, किसी पेड़ पर अपना घर बनाकर वृक्षों के पत्ते और फल खाकर गुजारा कर लें, तिनकों का शय्या पर सो लें, फटे पुराने वृक्षों की छल के कपडे पहन लें, परन्तु अपने भाई-बंधुओं के साथ दरिद्र बनकर जीवन नहीं बिताना चाहिए ।।

                ।। ज्योतिषाचार्य ।।
पं. रविशंकर शास्त्री भोपाल मध्यप्रदेश                            जय माँ गायत्री ज्योतिष संशोधन केन्द्र भोपाल मध्य प्रदेश. मो.(8004664482/9111575313)                          स्थान- गोपालपुर, कानपुर (नगर)

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट