पंचांग : पं.रविशंकर शास्त्री

                ।।। श्री गणेशाय नम: ।।।

दैनिक पंचांग 

 22 - जून - 2018

 कानपुर(नगर)

 पंचांग    

 तिथि  दशमी  27:21:38

 नक्षत्र  चित्रा  26:08:25

 करण :

           तैतिल  15:16:55

           गर  27:21:38

 पक्ष  शुक्ल  

 योग  परिघ  25:05:23

वार  शुक्रवार  

 सूर्य व चन्द्र से संबंधित गणनाएँ    

 सूर्योदय  05:23:56  

चन्द्रोदय  14:07:00  

चन्द्र राशि  कन्या - 13:43:43 तक  

 सूर्यास्त  19:22:02  

 चन्द्रास्त  26:03:00  

 ऋतु  वर्षा  

☀ हिन्दू मास एवं वर्ष    

 शक सम्वत  1940  विलम्बी

 कलि सम्वत  5120  

 दिन काल  13:58:06  

 विक्रम सम्वत  2075  

 मास अमांत  ज्येष्ठ  

मास पूर्णिमांत  ज्येष्ठ  

शुभ और अशुभ समय    

 शुभ समय    

 अभिजित  11:55:03 - 12:50:56

 अशुभ समय    

 दुष्टमुहूर्त : 

                    08:11:34 - 09:07:26

                    12:50:56 - 13:46:48

 कंटक  13:46:48 - 14:42:41

 यमघण्ट  17:30:18 - 18:26:10

 राहु काल  10:38:14 - 12:22:59

 कुलिक  08:11:34 - 09:07:26

 कालवेला या अर्द्धयाम  15:38:33 - 16:34:25

 यमगण्ड  15:52:31 - 17:37:17

 गुलिक काल  07:08:42 - 08:53:28

 दिशा शूल    

 दिशा शूल  पश्चिम

                ।। आज का राशिफल ।।

मेष राशि 

पेट के रोंगों, ख़ास तौर पर गैस, के मरीज़ों को तले और वसा-युक्त आहार से दूर रहने की ज़रूरत है। इससे उनकी दिक़्क़त बढ़ सकती है। माली सुधार की वजह से ज़रूरी ख़रीदारी करना आसान रहेगा। डाक या ई-मेल से आया कोई महत्वपूर्ण संदेश पूरे परिवार के लिए ख़ुशख़बरी लाएगा। एक बार आप अपने हमक़दम को हासिल कर लें, तो ज़िन्दगी में किसी और की ज़रूरत नहीं होती। इस बात को आज आप गहराई से महसूस करेंगे। यह दूसरे देशों में व्यावसायिक सम्पर्क बनाने का बेहतरीन समय है। सेमिनार और प्रदर्शनी आदि आपको नई जानकारियाँ और तथ्य मुहैया कराएंगे। वैवाहिक जीवन में कई उतार-चढ़ाव के बाद एक-दूसरे के प्यार को सराहने का यह सही दिन है।भाग्यांक 4

वृष राशि 

आज आपकी सेहत पूरी तरह अच्छी रहेगी। वे आर्थिक लाभ- जो आज मिलने वाला था- टल सकता है। दफ़्तर के तनाव को घर में न लाएँ। इससे आपके परिवार की ख़ुशी ख़त्म हो सकती है। अच्छा यही है कि परेशानियों का सामना दफ़्तर में ही करें और घर पर पारिवारिक जीवन का आनंद लें। एक लम्बा दौर जो काफ़ी समय से आपको दबोचे हुए था, ख़त्म हो चुका है- क्योंकि जल्दी ही आपको आपका जीवन-साथी मिलने वाला है। अगर आप सही लोगों को अपनी क्षमताएँ और प्रतिभा दिखाएंगे, तो जल्दी ही लोगों की निगाहों में आपकी नयी और बेहतर छवि होगी। आज कुछ ऐसा दिन है जब चीजें उस तरह नहीं होंगी, जैसी आप चाहते हैं। आपका जीवनसाथी बिना जाने कुछ ऐसा ख़ास काम कर सकता है, जिसे आप कभी भुला नहीं पाएंगे।  भाग्यांक 3

मिथुन राशि 

अगर आपकी योजना बाहर घूमने-फिरने की है तो आपका वक़्त हँसी-ख़ुशी और सुकून भरा रहेगा। प्रोपर्टी से जुड़े लेन-देन पूरे होंगे और लाभ पहुँचाएंगे। किसी धार्मिक स्थान पर जाएँ या किसी संत से मिलें, इससे आपके मन को शांति और सुकून मिलेगा। आज आप अपने प्रिय की बेजा मांगों को पूरा करने से बचिए। सहकर्मियों और कनिष्ठों के चलते चिंता और तनाव के क्षणों का सामना करना पड़ सकता है। यात्रा आपके लिए आनन्ददायक और बहुत फ़ायदेमंद होगी। कभी-कभी वैवाहिक जीवन वाक़ई काफ़ी खीझ पैदा कर सकता है। लगता है कि आपके लिए कुछ-कुछ वैसा ही दिन है।भाग्यांक 1

कर्क राशि 

अपने आहार पर नियंत्रण रखें और चुस्त-दुरुस्त रहने के लिए नियमित व्यायाम करें। आप ख़ुद को नए रोमांचक हालात में पाएंगे- जो आपको आर्थिक फ़ायदा पहुँचाएंगे। ऐसा दिन है जब काम का दबाव कम रहेगा और आप परिवार के साथ समय बिताने का मज़ा ले पाएंगे। आज के दिन अपने प्रिय से कोई तल्ख़ बात न कहें। साझीदारी के लिए अच्छे मौक़े हैं, लेकिन भली-भांति सोचकर ही क़दम बढ़ाएँ। यात्रा करना फ़ायदेमंद लेकिन महंगा साबित होगा। उबाऊ होती शादीशुदा ज़िन्दगी के लिए कुछ रोमांच ढूंढने की ज़रूरत है।  भाग्यांक 5

सिंह राशि 

झल्लाना और खीजना आपकी सेहत ख़राब कर सकता है। पुरानी बातों में न उलझें और जितना हो सके आराम करने की कोशिश करें। आर्थिक परेशानियों के चलते आपको आलोचना और वादविवाद का सामना करना पड़ सकता है- ऐसे लोगों से “न” कहने के लिए तैयार रहें, जो आपसे ज़रूरत से ज़्यादा उम्मीदें लगाए हों। उस रिश्तेदार को देखने जाएँ, जिसकी तबियत काफ़ी समय से ख़राब है। आज के दिन रोमांस के नज़रिए से कोई ख़ास आशा नहीं की जा सकती है। यह वह दिन है जब आपको अपनी अहम योजनाओं पर रोशनी डालने के लिए ख़ास और बड़े लोगों से मिलना चाहिए। आपके हँसने-हँसाने का अन्दाज़ आपकी सबसे बड़ी पूंजी साबित होगा। जीवनसाथी का स्वास्थ्य कुछ गड़बड़ हो सकता है।भाग्यांक 3

कन्या राशि 

किसी संत पुरुष का आशीर्वाद मानसिक शान्ति प्रदान करेगा। अचानक आए अप्रत्याशित ख़र्चे आपके ऊपर आर्थिक तौर पर बोझ डाल सकते हैं। आज का दिन ख़ुशियों से भरा रहेगा, क्योंकि आपका जीवन-साथी आपको ख़ुशी देने का हर प्रयास करेगा। आपका प्रिय आपसे वादे की मांग करेगा, लेकिन ऐसा वादा न करें जिसे आप पूरा न कर सकें। कामकाज में कोई भारी ग़लती हो सकती है, अगर आप बीच-बीच में सोशल मीडिआ चलाना बंद नहीं करें तो। कोई आध्यात्मिक गुरू या बड़ा आपकी सहायता कर सकता है। आपका जीवनसाथी किसी फ़रिश्ते की तरह आपका बहुत ध्यान रखेगा। भाग्यांक 1

तुला राशि 

दोस्तों के साथ मतभेद के चलते आप अपना आपा खो सकते हैं। आपको व्यर्थ के तनाव से बचने के लिए अपने जज़्बात क़ाबू में रखने की ज़रूरत है। वे निवेश-योजनाएँ जो आपको आकर्षित कर रहीं हैं, उनके बारे में गहराई से जानने की कोशिश करें- कोई भी क़दम उठाने से पहले विशेषज्ञ की सलाह ज़रूर ले लें। आपके पहनावे या रूप-रंग में आपके द्वारा किए गए बदलावों से परिवार के सदस्य नाराज़ हो सकते हैं। आज के इस ख़बसूरत दिन प्रेम-संबंध में आपकी सभी शिकायतें ग़ायब हो जाएंगी। अगर आप दफ़्तर में सोशल मीडिआ का ज़्यादा उपयोग करेंगे, तो आज पकड़े भी जा सकते हैं। आज सोच-समझकर क़दम बढ़ाने की ज़रूरत है- जहाँ दिल की बजाय दिमाग़ का ज़्यादा इस्तेमाल करना चाहिए। आज आप महसूस करेंगे कि जीवनसाथी के साथ की एहमियत कितनी हे।  भाग्यांक 4

वृश्चिक राशि 

आज आप उम्मीदों की जादुई दुनिया में हैं। दिन के दूसरे हिस्से में आर्थिक तौर पर फ़ायदा होगा। ज़िद्दी बर्ताव से बचें और वह भी ख़ास तौर पर दोस्तों के साथ। नहीं तो आपके और आपके किसी नज़दीकी दोस्त के रिश्ते में दरार पड़ सकती है। आपके जीवन-साथी के पारिवारिक सदस्यों की वजह से आपका दिन थोड़ा परेशानीभरा हो सकता है। आज किए गए निवेश काफ़ी फ़ायदेमन्द साबित होंगे, लेकिन आपको भागीदारों से विरोध का सामना करना पड़ सकता है। आज आपको ढेरों दिलचस्प निमंत्रण मिलेंगे- साथ ही आपको एक आकस्मिक उपहार भी मिल सकता है। जीवनसाथी द्वारा परिवार और मित्रों के बीच नकारात्मक तरीक़े से आपके वैवाहिक जीवन की निजी बातें उजागर हो सकती हैं।भाग्यांक 5

धनु राशि 

आपकी ऊँची बौद्धिक क्षमताएँ आपको कमियों से लड़ने में सहायता करेंगी। सिर्फ़ सकारात्मक विचारों के ज़रिए इन समस्याओं से निजात पायी जा सकती है। आप ऐसे स्रोत से धन अर्जित कर सकते हैं, जिसके बारे में आपने पहले सोचा तक न हो। आज के दिन परिवार का कोई सदस्य अगर आपको कुछ ज़्यादा ही तनाव दे, तो हालात बेक़ाबू होने से पहले उसकी सीमा तय कर दें। रोमांस में अपने दिमाग़ का उपयोग भी करें, क्योंकि प्यार हमेशा अन्धा होता है। आपको पता लग सकता है कि आपके बॉस आपसे इतने रूखेपन से क्यों बात करते हैं। वजह जानकर आपको वाक़ई तसल्ली होगी। भरपूर रचनात्मकता और उत्साह आपको एक और फ़ायदेमंद दिन की ओर ले जाएंगे। ऐसा लगता है कि आपके जीवनसाथी का मिज़ाज आज कुछ ख़राब है।  भाग्यांक 2

मकर राशि 

कुछ रचनात्मक करने के लिए अपने दफ़्तर से जल्दी निकलने की कोशिश करें। प्रोपर्टी से जुड़े लेन-देन पूरे होंगे और लाभ पहुँचाएंगे। परिवार की शांति अचानक आयी समस्याओं की वजह से भंग हो सकती है। लेकिन ज़्यादा चिंता करने की ज़रूरत नहीं है, क्योंकि समय सब ठीक कर देगा। वक़्त का तकाज़ा यह है कि शांति से परेशानी का सामना किया जाए। गर्लफ़्रेण्ड/बॉयफ़्रेण्ड से धोखा मिल सकता है। अपना रवैया ईमानदार और स्पष्टवादी रखें। लोग आपकी दृढ़ता और क्षमताओं को सराहेंगे। आपके हँसने-हँसाने का अन्दाज़ आपकी सबसे बड़ी पूंजी साबित होगा। आपकी बीती ज़िन्दगी का कोई राज़ आपके जीवनसाथी को उदास कर सकता है।  भाग्यांक 2

कुम्भ राशि 

आप आज ऊर्जा से भरपूर होंगे और कुछ असाधारण करेंगे। निवेश से जुड़े अहम फ़ैसले किसी और दिन के लिए छोड़ देने चाहिए। पढ़ाई पर कम ध्यान देने या घर की बजाय दोस्तों के साथ ज़्यादा समय बिताने की वजह से बच्चे असंतोष का कारण बन सकते हैं। आपका साहस आपको प्यार दिलाने में सफल रहेगा। यह दूसरे देशों में व्यावसायिक सम्पर्क बनाने का बेहतरीन समय है। चिट्ठी-पत्री में सावधानी बरतने की ज़रूरत है। आपको और आपके जीवनसाथी को कोई बहुत सुखद ख़बर सुनने को मिल सकती है।भाग्यांक 9

मीन राशि 

जिस तरह मिर्च खाने को लज़ीज़ बनाती है, उसी तरह थोड़ा-सा दुःख भी जीवन में ज़रूरी है और तभी सुख की असली क़ीमत पता लगती है। आपके मन में जल्दी पैसे कमाने की तीव्र इच्छा पैसा होगी। परिवार के सदस्यों का आपके जीवन में विशेष महत्व होगा। आप महसूस करेंगे कि प्यार में बहुत गहराई है और आपका प्रिय आपको सदा बहुत प्यार करेगा। दफ़्तर में जिसके साथ आपकी सबसे कम बनती है, उससे अच्छी बातचीत हो सकती है। कुछ लोगों के लिए आकस्मिक यात्रा दौड़-भाग भरी और तनावपूर्ण रहेगी। एक बढ़िया जीवनसाथी के साथ जीवन वाक़ई अद्भुत लगता है और आज आप इस बात का अनुभव कर सकते हैं।   भाग्यांक 7

 नीतिज्ञान:-

अन्तर्गतमलो दुष्टस्तीर्थस्नानशतैरपि ।                                   न शुध्यति यथा भाण्डं सुराया दाहितं च यत् ।।

अर्थ:- जिस व्यक्ति के अंत:करण  में कामवासना, कुटिलता आदि भरी होती है, वह यदि सैकड़ों बार भी तीर्थ-स्नान करने तो भी पवित्र नहीं हो सकता । जिस प्रकार शराब रखने का बर्तन, आग पर तपाने से भी शुद्ध नहीं हो सकता है।

                    ।। ज्योतिषाचार्य ।।

पं. रविशंकर शास्त्री भोपाल मध्यप्रदेश।                               जय माँ गायत्री ज्योतिष संशोधन केन्द्र भोपाल  मध्य प्रदेश  मो.(8004664482/9111575313)                              स्थान- गोपालपुर)कानपुर (नगर)

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट