चकाई विधानसभा क्षेत्र में चुनावी वादे के अनुरूप शुरू होगा विकाश कार्य
- Lalu Yadav, Reporter Jharkhand/Bihar
- Jun 16, 2019
- 396 views
चकाई विधान सभा के पूर्व विधायक सह अंग क्षेत्र के लोकप्रिय जदयू नेता सुमित कुमार सिंह जी ने कहा कि गोंडा के सांसद डॉ निशिकांत दुबे जी ने अपने चुनाव के पूर्व में वादे के अनुरूप विकास की परियोजना अतिशीघ्र शुरू कर दिया जाएगा।
बिहार से संवाददाता मनोज कुमार की रिपोर्ट "हिन्दी समाचार
चकाई के पूर्व विधायक सह अंगक्षेत्र के लोकप्रिय JDU नेता सुमित कुमार सिंह जी ने कहा कि गोड्डा के सांसद डॉ निशिकांत दुबे जी ने अपने चुनाव पूर्व वादे के अनुरूप विकास परियोजनाओं के लिए शीघ्रता से प्रयत्न शुरू कर दिया है, इसके लिए समस्त अंग क्षेत्र की आवाम की ओर से उन्हें आभार। सांसद निशिकांत दुबे जी ने चकाई विधानसभा के विकास में भरसक सहयोग का भरोसा दिया था। उसके अनुरूप उन्होंने देवघर-चकाई-राजधनवार चार लेन सड़क परियोजना हेतु कोशिशें तेज कर दी है। केन्द्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी जी से मिलकर अंग क्षेत्र में सड़क-पुल के विकास पर गहन विमर्श किया है। उम्मीद है कि सकारात्मक परिणाम आएगा। गौरतलब है कि चकाई के पूर्व विधायक सुमित कुमार सिंह ने अपने समर्थकों एवं अंग क्षेत्र उत्थान को समर्पित उनका संगठन 'अंग' रक्षक के साथियों ने गोड्डा लोकसभा क्षेत्र से निशिकांत दुबे की जीत के जबरदस्त अभियान चलाया था। तभी भाजपा सांसद ने उन्हें समस्त अंग क्षेत्र, जमुई जिला एवं चकाई विधानसभा क्षेत्र के विकास में हरसंभव मदद का भरोसा दिया था। उस दिशा में शीघ्रता से प्रयत्न सुखद है।


रिपोर्टर