पंचांग: पं. रविशंकर शास्त्री

                   ।।। श्री गणेशाय नम:।।।
 दैनिक पंचांग 
 27 - जून - 2018
 कानपुर(नगर)
 पंचांग    
 तिथि  चतुर्दशी  08:15:32
 नक्षत्र  ज्येष्ठा  09:35:59
 करण :
           वणिज  08:15:32
           विष्टि  21:18:17
 पक्ष  शुक्ल  
 योग  शुक्ल  25:35:38
 वार  बुधवार  
 सूर्य व चन्द्र से संबंधित गणनाएँ    
 सूर्योदय  05:25:15  
 चन्द्रोदय  18:40:00  
 चन्द्र राशि  वृश्चिक - 09:35:59 तक  
 सूर्यास्त  19:22:48  
 चन्द्रास्त  चन्द्रास्त नहीं  
 ऋतु  वर्षा  
 हिन्दू मास एवं वर्ष    
 शक सम्वत  1940  विलम्बी
 कलि सम्वत  5120  
 दिन काल  13:57:32  
 विक्रम सम्वत  2075  
 मास अमांत  ज्येष्ठ  
 मास पूर्णिमांत  ज्येष्ठ  
 शुभ और अशुभ समय    
 शुभ समय    
 अभिजित  कोई नहीं
 अशुभ समय    
 दुष्टमुहूर्त  11:56:06 - 12:51:57
 कंटक  17:31:07 - 18:26:57
 यमघण्ट  08:12:46 - 09:08:36
 राहु काल  12:24:02 - 14:08:43
 कुलिक  11:56:06 - 12:51:57
 कालवेला या अर्द्धयाम  06:21:06 - 07:16:56
 यमगण्ड  07:09:57 - 08:54:38
 गुलिक काल  10:39:20 - 12:24:02
 दिशा शूल    
 दिशा शूल  उत्तर


मेष राशि 
ध्यान और योग न केवल आध्यात्मिक तौर पर, बल्कि शारीरिक तौर पर भी आपके लिए फ़ायदेमन्द साबित होंगे। अपने निवेश और भविष्य की योजनाओं को गुप्त रखें। घर में किसी भी तरह का बदलाव करने से पहले अपने बड़ों की राय लें, नहीं तो वे आपसे नाख़ुश और नाराज़ हो सकते हैं। मुहब्बत का सफ़र प्यारा, मगर छोटा होगा। सहकर्मियों के साथ काम करते वक़्त युक्ति और चतुरता की ज़रूरत होगी। वक़ील के पास जाकर क़ानूनी सलाह लेने के लिए अच्छा दिन है। जीवनसाथी के किसी अचानक काम की वजह से आपकी योजनाएँ बिगड़ सकती हैं। लेकिन फिर आपको महसूस होगा कि जो होता है अच्छे के लिए ही होता हैभाग्यांक 7

वृष राशि 
मानसिक शान्ति के लिए तनाव के कारणों का समाधान करें। हालाँकि धन आपकी मुट्ठियों से आसानी से सरक जाएगा, लेकिन आपके अच्छे सितारे तंगी नहीं आने देंगे। शाम का वक़्त दोस्तों के साथ बिताना दिलचस्प तो रहेगा ही, साथ ही छुट्टी साथ बिताने की योजनाओं पर भी चर्चा हो सकेगी। आज आपको निराशा हाथ लग सकती है, क्योंकि मुमकिन है कि आप अपने प्रिय के साथ सैर-सपाटे पर न जा पाएँ। किसी नयी परियोजना पर काम करने से पहले अच्छी तरह सोच-विचार लें। ऐसे बदलाव लाएँ जो आपके रूप-रंग में निखार ला सके और संभावित साथियों को आपकी ओर आकर्षित करे। ग़लतफ़हमी के लम्बे दौर के बाद इस शाम आपको जीवनसाथी के प्यार का तोहफ़ा नसीब होगा। भाग्यांक 6

मिथुन राशि 
स्वास्थ्य का ध्यान रखें और चीज़ों को व्यवस्थित करें। अटके हुए मामले और घने होंगे व ख़र्चे आपके दिमाग़ पर छा जाएंगे। बच्चों के साथ ज़्यादा सख़्ती उन्हें नाराज़ कर सकती है। ख़ुद को नियंत्रित रखने और यह याद रखने की ज़रूरत है कि ऐसा करने से आप अपने और उनके बीच दीवार खड़ी कर लेंगे। आप प्रेम की आग में धीरे-धीरे ही सही, लेकिन लगातार जलते रहेंगे। दूसरों को ऐसा काम करने के लिए बाध्य न करें, जो आप स्वयं न करना चाहें। अपने काम और शब्दों पर ग़ौर करें क्योंकि आधिकारिक आंकड़े समझने में मुश्किल होंगे, अगर आप कुछ गड़बड़ करते हैं तो। अपने जीवनसाथी को सरप्राइज़ देते रहें, नहीं तो वह ख़ुद को आपके जीवन में महत्वहीन समझ सकता है भाग्यांक 4

कर्क राशि 
आप अपने परिवार के लिए अपनी ख़ुशियाँ बलिदान करेंगे। लेकिन इसके बदले में आपको कुछ उम्मीद नहीं रखनी चाहिए। यात्रा आपको थकान और तनाव देगी- लेकिन आर्थिक तौर पर फ़ायदेमंद साबित होगी। अचानक आयी ज़िम्मेदारी आपकी दिन की योजनाओं में बाधा डाल सकती है। आप पाएंगे कि आप दूसरों के लिए ज़्यादा और ख़ुद के लिए कम कर पा रहें। अपने प्रिय की ख़ामियों को ढूंढने में समय बर्बाद न करें। साझीदारी और व्यापार में हिस्सेदारी वग़ैरह से दूर रहें। अपनी ख़ासियत और भविष्य की योजनाओं पर फिर से सोचने का समय। अगर आप अपने जीवनसाथी पर क्रोध ज़ाहिर करेंगे, तो आपको तुरन्त प्रतिक्रिया मिल सकती है। इसलिए ख़ुद पर क़ाबू रखेंगे।  भाग्यांक 7

सिंह राशि 
शाम का वक़्त अपने जीवनसाथी के साथ किसी फ़िल्म, थिएटर या रेस्टोरेंट में बिताना आपको सुकून देगा और आपका मन तरोताज़ा रखेगा। ज़रूरत से ज़्यादा ख़र्च करने और चालाकी-भरी आर्थिक योजनाओं से बचें। बच्चे आपको अपनी उपलब्धियों से गर्व का अनुभव कराएंगे। बाहरी चीज़ों का अब कोई ख़ास मायने आपके लिए नहीं बचा है, क्योंकि आप ख़ुद को हमेशा प्यार की ख़ुमारी में महसूस करते हैं। इससे पहले कि वरिष्ठ को पता लगे, लंबित काम जल्दी ही निबटा लें। अगर आज आप यात्रा कर रहे हैं तो आपको अपने सामान की अतिरिक्त सुरक्षा करने की ज़रूरत है। रिश्ते ऊपर स्वर्ग में बनते हैं और आपका जीवनसाथी आज यह साबित कर सकता है।भाग्यांक 6

 कन्या राशि 
अपने परिवार के हितों के ख़िलाफ़ काम न करें। मुमकिन है कि आप उनके नज़रिए से सहमत न हों, लेकिन निश्चित तौर पर आपके काम बड़ी परेशानी खड़ी कर सकते हैं। आपको अपनी योजनाओं को इस तरह से अमली जामा पहनाना चाहिए, जिससे वह दूसरों के लिए राह दिखाने का काम करे। आज का दिन ऐसी चीज़ों को ख़रीदने के लिए बढ़िया है, जिनकी क़ीमत आगे चलकर बढ़ सकती है। घरेलू मामलों पर तुरंत ध्यान देने की ज़रूरत है। एकतरफ़ा प्यार आपको निराश कर सकता है। करिअर के नज़रिए से शुरू किया सफ़र कारगर रहेगा। लेकिन ऐसा करने से पहले अपने माता-पिता से इजाज़ता ज़रूर ले लें, नहीं तो बाद में वे आपत्ति कर सकते हैं। ऐसे लोगों से जुड़ने से बचें जो आपकी प्रतिष्ठा को आघात पहुँचा सकते हैं। आपके हाथों आपके ही वैवाहिक जीवन के लिए कुछ गड़बड़ हो सकता है।  भाग्यांक 4

तुला राशि 
खेलों और आउटडोर गतिविधियों में भागीदारी आपकी खोयी ऊर्जा को फिर से इकट्ठा करने में आपकी मदद करेगी। दिन चढ़ने पर वित्तीय तौर पर सुधार आएगा। बच्चे को रोमांचक समाचार ला सकते हैं। प्यार-मोहब्बत के मामले में जल्दबाज़ी में क़दम उठाने से बचें। ऐसे काम हाथ में लें, जो रचनात्मक प्रकृती के हैं। आज के दिन घटनाएँ अच्छी तो होंगी, लेकिन तनाव भी देंगी - जिसके चलते आप थकान और दुविधा महसूस करेंगे। आस-पड़ोस की किसी सुनी-सुनाई बात को लेकर आपका जीवनसाथी तिल-का-ताड़ बना सकता है।भाग्यांक 7

वृश्चिक राशि 
चूँकि यात्रा के लिहाज़ से आप अभी कुछ कमज़ोर हैं, इसलिए लंबी यात्राओं से बचने की कोशिश कीजिए। अतिरिक्त आय के लिए अपने सृजनात्मक विचारों का सहारा लें। ऐसा लगता है कि पारिवारिक-मोर्चे पर आप ज़्यादा ख़ुश नहीं हैं और कुछ अड़चनों का सामना कर रहे हैं। नये रोमांस की संभावना प्रबल है, प्रेम का फूल आपकी ज़िन्दगी में जल्दी ही खिल सकता है। रचनात्मक काम में लगे लोगों के लिए सफलता से भरा दिन है, उन्हें वह शौहरत और पहचान मिलेगी जिसकी उन्हें एक अरसे से तलाश थी। कर्म-काण्ड/हवन/पूजा-पाठ आदि का आयोजन घर मे होगा। यह दिन आपके सामान्य वैवाहिक जीवन से कुछ हटकर होने वाला है। आपको अपने जीवनसाथी की ओर से कुछ ख़ास देखने को मिल सकता है।  भाग्यांक 8

धनु राशि 
काम का दबाव और घरेलू मतभेद तनाव की वजह बन सकते हैं। आप उन योजनाओं में निवेश करने से पहले दो बार सोचें जो आज आपके सामने आयी हैं। आपका ज़्यादातर समय दोस्तों और परिवार के साथ बीतेगा। बीते दिनों की मीठी यादें आपको व्यस्त रखेंगी। यह दिन आपके धैर्य की परीक्षा ले सकता है; कार्यक्षेत्र में हिम्मत न हारें। जल्दबाज़ी में फ़ैसले न करें, ताकि ज़िन्दगी में आगे आपको पछताना न पड़े। कोई पुराना दोस्त आपके और आपके जीवनसाथी की साझा यादों को तरोताज़ा कर सकता हैभाग्यांक 5

मकर राशि 
यह हँसी की चमक से उजला दिन है, जब ज़्यादातर चीज़ें आपके मन के मुताबिक़ होंगी। हर निवेश को सावधानीपूर्वक अंजाम दें और ग़ैर-ज़रूरी नुक़सान से बचने के लिए उचित सलाह लेने में न हिचकिचाएँ। कुछ भी चालाकी भरे काम को करने से बचें। मानसिक शांति के लिए इस तरह के कामों में से दूर रहें। आप अनुभव करेंगे कि आपके प्रिय का आपके प्रति प्यार वाक़ई बहुत गहरा है। मुश्किल मामलों से बचने के लिए आपको अपने संपर्क उपयोग करने की ज़रूरत है। अगर आज आप यात्रा कर रहे हैं तो आपको अपने सामान की अतिरिक्त सुरक्षा करने की ज़रूरत है। विवादों की एक लम्बी कड़ी आपके रिश्तों को कमजोर कर सकती है अत: इसे हल्के में लेना ठीक नहीं होगा।  भाग्यांक 5

कुम्भ राशि 
ज़्यादा यात्रा करना झुंझलाहट पैदा कर सकता है। अपने ख़र्चों पर क़ाबू रखें और आज हाथ खोलकर व्यय करने से बचें। घर को सजाने-संवारने के लिए अपने खाली समय का उपयोग करें। इसके लिए आप परिवार से सराहना पाएंगे। आज आप अपने प्रिय की बेजा मांगों को पूरा करने से बचिए। सहकर्मियों के साथ काम करते वक़्त युक्ति और चतुरता की ज़रूरत होगी। यात्रा और शिक्षा से जुड़े काम आपकी जागरुकता में वृद्धि करेंगे। आप जीवनसाथी के साथ झगड़े के चलते भावनात्मक तौर पर महसूस कर सकते हैं कि आपकी शादीशुदा ज़िन्दगी में खटास आ गई है।  भाग्यांक 3

मीन राशि 
किसी दोस्त की ज्योतिषीय सलाह आपकी सेहत के लिए काफ़ी उपयोगी रहेगी। आप दूसरों पर कुछ ज़्यादा ख़र्चा कर सकते हैं। विवाद, मतभेद और दूसरों की आपमें कमियाँ निकालने की आदत को नज़रअन्दाज़ करें। आपकी थकी और उदास ज़िन्दगी आपके जीवन-साथी को तनाव दे सकती है। हो सकता है कि आपकी वजह से दफ़्तर में कुछ बड़ा नुक़सान हो जाए, इसलिए सोच-समझकर हर काम करें। आपको याद रखने की ज़रूरत है कि भगवान उसी की मदद करता है, जो ख़ुद अपनी मदद करता है। मुश्किल हालात से उबरने में आपके जीवनसाथी की तरफ़ से ज़्यादा सहयोग नहीं हासिल होगा।। भाग्यांक 1

नीतिज्ञान:-
ग्रन्थानभ्यस्य मेधावी ज्ञान विज्ञान तत्पर:|
पलालमिव धान्यार्थी त्यजेत् सर्वमशेषत:||
अर्थ:-ज्ञान और विद्वता अर्जित करने को उत्सुक रहने वाले मेधावान व्यक्ति ज्ञान-विज्ञानयुक्त अध्ययन में तत्पर रहकर सारतत्व को ग्रहण करते हुए शेष समस्त महत्वहीन वस्तुओं व बातों का उसी प्रकार त्याग कर देते हैं जिस प्रकार एक कृषक अन्न के कणों को चुनकर शेष घास-भूसे को छोड़ देता है।

                        ।। ज्योतिषाचार्य ।।
 पं. रविशंकर शास्त्री भोपाल मध्यप्रदेश 
 जय माँ गायत्री ज्योतिष संशोधन केन्द्र भोपाल  मध्य प्रदेश.
 मो.(8004664482/9111575313 ) 
 स्थान- गोपालपुर,कानपुर (नगर)

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट