
आम जनता से लेकर, बाँलीवुड ,राजनेताओं और इत्यादि दिग्गजों के घर पधारे बप्पा जी
- रामसमुझ यादव, ब्यूरो चीफ मुंबई
- Sep 02, 2019
- 564 views
मुंबई।। देश भर में आज 'गणपति बप्पा मोरया' के जयकारे ही सुनाई दे रहे हैं। हर तरफ गणेश उत्सव की शुरुवात हो चुकी है। बॉलीवुड से लेकर राजनीति के दिग्गज भी अपने बिजी शेड्यूल से वक्त निकालकर गणपति पूजन में व्यस्त नजर आ रहे हैं। हर साल की तरह इस साल भी एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीसे ने गणेश चतुर्थी के शुभ अवसर पर अपने घर में भगवान गणेश की स्थापना की है।
प्रदेश के मुख्यमंत्री ने अपनी पत्नी, मां और बेटी के साथ मिलकर अपने निवास स्थान 'वर्षा' में 9 दिन के गणपति की स्थापना की है। इनके अलवा प्रदेश के शिक्षा मंत्री विनोद तावड़े, शिवसेना के वरिष्ठ नेता मनोहर जोशी के यहां भी ढोल नगाड़ों के साथ बप्पा का स्वागत हुआ।
इनके अलावा अभिनेता विवेक ओबेरॉय, कार्तिक आर्यन, सोनू सूद, सुनील शेट्टी, अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे, सनी लियोनी, एकता कपूर, अर्पिता खान शर्मा जैसे तमाम सितारे अपने घर पर गणपति लेकर आए है। वहीं तमाम सितारों ने सोशल मीडिया पर अपने फैन्स को इस तरह बधाई दे रहे हैं। आर माधवन ने गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं देते हुए लिखा है- "गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं। गणेश जी आपको स्वास्थ्य, समृद्धि और खुशियां दे।" एकता कपूर ने अपने घर लाए गणपति जी का वीडियो शेयर करते हुए गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं दी है। कृति सेनन लिखती हैं- सभी को गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं। भगवान आपको ढेर सारी खुशियां दी। प्यार फैलाइए। अक्षय कुमार लिखते हैं- "भगवान गणेश आपकी जिंदगी में खुशियां लाए। आपको और आपके परिवार को गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं।" करण जौहर ने भी गणेश चुतर्थी की शुभकामनाएं दी हैं।
रिपोर्टर