
नही रहीं कल्याण डोम्बिवली की पूर्व महापौर कल्याणी पाटिल
- Hindi Samaachar
- Sep 10, 2019
- 703 views
कल्याण डोम्बिवली महानगर पालिका की पूर्व शिवसेना महापौर कल्याणी पाटिल का स्वाइन फ्लू के कारण ठाणे के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। दोपहर एक बजे के करीब कल्याणी पाटिल ने अंतिम सांस ली।
कल्याण पूर्व के कोलसेवाड़ी क्षेत्र की रहने वाली कल्याणी पाटिल के निधन से कोलसेवाड़ी परिसर में शोक व्याप्त है। कोलसेवाड़ी परिसर की दुकानें शोक में बंद रहीं। कल्याणी पाटिल ने शिवसेना से 2005 में अपने राजनैतिक सफर की शुरुआत की तथा ढाई साल की अवधि के लिए कल्याण डोम्बिवली की महापौर रहीं।
देर शाम विट्ठलवाड़ी स्थित श्मसान भूमि में तमाम लोगों की उपस्थिति में उनका अंतिम संस्कार किया गया।
रिपोर्टर