
विकास के हर मोर्चे पर फेल है सरकार : शैलेन्द्र यादव
- Hindi Samaachar
- Oct 01, 2019
- 233 views
खेतासराय(जौनपुर) ।। उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार द्वारा दिया गया सबका साथ, सबका विकास व सबका विश्वास का नारा खोखला साबित हुआ है। कागजो और बातों में ही सिमट कर रह गया है। विकास के हर मोर्चे पर फेल सरकार सिर्फ राजनैतिक एजेंडा साधने में मस्त है। उक्त बातें पूर्व मंत्री/ वर्तमान विधायक शाहगंज शैलेंद्र यादव 'ललई' ने मंगलवार को तहसील परिसर में सपा द्वारा आयोजित धरना-प्रदर्शन के दौरान कहीं।
उन्होंने भाजपा की प्रदेश व केंद्र सरकार को कटघरे में खड़ा करते हुए कहा कि जनता कमरतोड़ मंहगाई से त्रस्त है। अपराध व अपराधी बेलगाम हो चुके हैं। नौजवान बेरोजगारी में मारे-मारे फिर रहे हैं। और सरकार सिर्फ समाजवादी कार्यकर्ताओं के उत्पीड़न में व्यस्त है। सरकार जौहर विश्वविद्यालय के नाम पर मो. आजम खां को अनर्गल परेशान कर रही है।
शाहगंज विधान सभा अध्यक्ष अखंड प्रताप यादव ने अपने संबोधन में कहा कि हमारी पार्टी भाजपा सरकार के हर जुल्म के खिलाफ लड़ेगी। हम समाजवादी विचारधारा के लोग हैं। हम किसी के साथ भी इस अन्याय को बर्दाश्त नहीं करेंगे। आज आजादी के बाद बेरोजगारी सबसे ज्यादा बढ़ गई है। धरने को जिला पंचायत सदस्य त्रिभुवन यादव, मिथिलेश यादव, प्रवीण कुमार सिंह, पूर्व विधायक राम पारस रजक, मनोज यादव 'गल्लू' प्रेम प्रकाश जायसवाल, ओम प्रकाश गौतम आदि ने भी संबोधित किया। धरना समाप्ति के पश्चात उपजिलाधिकारी शाहगंज को 18 सूत्री मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा गया। मौके पर कफील अहमद, अफ़रोज़ आलम पिंटू अब्दुल्ला पहलवान, विकास सिंह, रमेश यादव, राम सहाय यादव, मो. सारिक, राजू सिंह 'डबलू', जितेंद्र वर्मा सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे। धरने की अध्यक्षता अखंड प्रताप यादव तथा संचालन सैयद उरूज ने किया।
रिपोर्टर