
पूर्व मंत्री दामोदर रावत को जदयू का जिला अध्यक्ष मनोनीत होने पर चकाई के पूर्व विधायक सुमित कुमार सिंह ने बधाई दी
- Lalu Yadav, Reporter Jharkhand/Bihar
- Oct 28, 2019
- 414 views
जमुई से संवाददाता मनोज कुमार की रिपोर्ट
जमुई ।। पूर्व मंत्री दामोदर रावत को जदयू का जिला अध्यक्ष पद पर मनोनीत होने पर चकाई विधान सभा छेत्र के लोकप्रिय JDU नेता सह चकाई के पूर्व विधायक माननीय सुमित कुमार सिंह ने उन्हें बधाई देते हुए कहा है कि यह पार्टी नेतृत्व का बहुत सार्थक एवं समुचित निर्णय है। उनके वृहद अनुभव का जमुई जिला संगठन को लाभ मिलेगा। वह लंबे अर्से तक विधायक एवं बिहार सरकार में दशकों तक कैबिनेट मंत्री और पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष भी रहे हैं। ऐसे में उनको यह दायित्व दिया जाना यह संकेत है कि दल का नेतृत्व माननीय मुख्यमंत्री सह राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिश कुमार , राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रशांत किशोर , प्रदेश अध्यक्ष आदरणीय वशिष्ठ नारायण सिंह , पार्टी के महासचिव आरसीपी सिंह ने जमुई जिला संगठन को काफी गंभीरता से लिया है। इसका लाभ निश्चय ही संगठन को मिलेगा। वहीं दामोदर रावत के नेतृत्व में पूरे जिला में कार्यकर्ता रचनात्मक तरीके से क्रियाशील होंगे। जिला संगठन की मजबूती के लिए उनके तमाम प्रयासों में हम पूरे मनोयोग से उनके साथ हूं।
रिपोर्टर