आधारकार्ड बनवाने तथा करेक्शन कराने के लिए लोग लगा रहे हैं बैंक व डाकघर के चक्कर

जौनपुर।।  बदलापुर तहसील के समस्त आसपास तमाम गावों के लोगों के लिए अब आधार कार्ड बनवाने में तमाम दिक़्क़तों का सामना करना पड़ रहा है।यह विकट समस्या पिछले कई महीनों से बरकरार है।

इससे लोगो मे खासा रोष ब्याप्त है।तमाम लोगों ने डीएम को पत्र भेजकर ब्यवस्था में सुधार कराये जाने की मांग की है।                     सरकार ने केन्द्र लोकवाणी  केन्दों समेत अन्य जनसेवा केंद्रों से आधार  कॉर्ड बनाने  या ठीक कराने की ब्यवस्था को एकाएक बन्द कर दिया है। इससे लोगों को तमाम दिक्कतों व परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उस अब्यवस्था से लोगों में खासा रोष व्याप्त है।   क्षेत्र के ग्रामीण में कुछ दिन सरकारी ब्यवस्था के तहत यूनियन बैंक,स्टेट बैंक,काशी गोमती सयुक्त ग्रामीण बैंक में यह कार्य हो रहा था। जोकि इस समय पूरी तरह से बंद कर दिया गया है।इसके बाद अब खुटहन, बदलापुर के  किसी भी बैंक में कार्ड नही बन रहा है।उपडाकघर में नया आधार कार्ड बनाने  या उसकी त्रुटिको  सही करने  की ब्यवस्था शुरू की गई थी।लेकिन कुछ दिन  तो सब ठीक चला। अब लगभग दो महीना से  डाकघर में भी आधार कार्ड नहीं बन रहे हैं।  और न ठीक हो रहे हैं। जरूरतमंद लोग दूरदराज गांवों से सुबह आकर डाकघर व बैंक के बाहर बैठ जाते हैं। लेकिन उनका कार्ड नहीं बन पाता है। बताया गया कि कार्ड बनने वाला सेंटर  बन्द कर दी गई है। इस कारण यहाँ के बैंक में आधारकार्ड बनाने का काम ठप है। इस नई ब्यवस्था के चलते लोग खासे परेशान हैं। आधार कार्ड बनवाने के लिए लोग सुबह से शाम तक डाकघर व बैंक के  कई चक्कर लगाते हैं। अंत में उनको बता दिया जाता है कि कॉर्ड बनाने वाला नहीं आया है। कल आना तब कार्ड बनेगा।इस तरह एक महीना से ऊपर लोग नया कार्ड बनवाने या त्रुटि सही कराने के लिए चक्कर लगा रहे हैं। यहां तक लोग गौरा,गजेंद्रपुर,कृष्णापुर,रमनीपुर ,रामनगर,तिलवारी,गोपालापुर आदि दूरदराज गावों के लोग लगातार चक्कर लगा है। इससे लोगों में  खास रोष ब्यासप्त है। नागरिकों ने डीएम तथा तय पोस्टमास्टर जनरल से स्थाई रूप से आधार कार्ड बनवाये जाने की मांग की है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट