उत्तम शिक्षा से देश की उन्नति संभव

शाहगंज (जौनपुर) ।। उत्तम शिक्षा व्यवस्था से देश की उन्नति संभव है। प्रतिभाओं को सम्मान शिक्षा के उत्थान का एक मंत्र है। इससे विद्यार्थियों में एक सार्थक ऊर्जा पैदा होती है और वे अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए प्रेरित होते हैं।

उक्त बातें शनिवार को क्षेत्र के कलान स्थित विश्वनाथ स्नातकोत्तर महाविद्यालय मे आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि ऊर्जा राज्यमंत्री रमाशंकर सिंह पटेल ने व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सरकार विकास के लिए कई जन कल्याणकारी योजनाओं का संचालन कर रही है। विभिन्न कक्षाओं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित करने के साथ ही श्री विश्वनाथ ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूशन की छात्रवृत्ति परीक्षा 2019 में 400 विद्यार्थियों के बीच करीब साढे सात लाख रुपये का चेक भी प्रदान किए गए। अध्यक्षता कादीपुर के विधायक राजेश गौतम ने किया। उन्होंने कहा कि इस विद्यालय से क्षेत्र का गौरव बढ़ रहा है। संस्थापक एवं प्रबंधक भोला नाथ व शशि प्रकाश सिंह ने सभी का आभार जताया। अतिथियों का स्वागत उदय प्रकाश व वेद प्रकाश सिंह ने किया। प्राचार्य डा. मनोज कुमार सिंह ने विद्यालय की उपलब्धियों से लोगों को अवगत कराया। संचालन शिवदत्त चतुर्वेदी ने किया।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट