केंद्र और प्रदेश सरकार जन विरोधी - कांग्रेस

भाजपा सरकार जुमलों की सरकार - गोस्वामी

भदोही । जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से डीघ ब्लॉक के मोन और ज्ञानपुर ब्लॉक के धनापुर उत्तरी में ब्लॉक स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। इसमें केंद्र और प्रदेश सरकार को जन विरोधी बताया गया।

अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव राणा गोस्वामी ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार जुमलों की सरकार है। मोदी कांग्रेस के पूर्व में किए विकास कार्यों को अपना काम बता कर स्वयं अपनी पीठ थपथपा रहे हैं। जनता की गाढ़ी कमाई को रैलियों और झूठ को सच साबित करने में खर्च कर रहे हैं, जिससे देश दिवालिया होने की कगार पर आ गया है। आज भी प्रधानमंत्री मोदी लोगों को सपने दिखा रहे है। उन्होंने मोदी की तुलना हिटलर से करते हुए कहा कि आज देश में तानाशाही की सरकार चल रही है। जिलाध्यक्ष डॉ. नीलम मिश्रा ने कहा कि 70 वर्षों का हिसाब रखने वाले मोदी जी को अपने चार वर्षों के कार्यकाल का हिसाब नहीं मालूम है। गलत तरीके से इतिहास, भूगोल, अर्थव्यवस्था, समाजिक व्यवस्था, धार्मिक व्यवस्था, राजनैतिक व्यवस्था को परिभाषित कर जनता को स्वप्न दिखा कर देश को गर्त में ले जा रहे है। जनता कभी इन्हें माफ नही करेगी। जिला प्रभारी श्रीकांत शुक्ला, सह प्रभारी दुर्गा प्रसाद गुप्ता, जगदीश पासी, सुधाकर तिवारी, उमापति मिश्र, सुरेश उपाध्याय, संजीव दुबे ने भी विचार व्यक्त किया। इस मौके पर राजेश पांडेय, गुलजारी उपाध्याय, लवकुश मिश्र, शारदा सरोज, श्रीधर मिश्र, लालमणि चौरसिया, निजाम, कन्हैयालाल हरिजन, कलामुद्दीन, गाजी अंसारी, ईशा, अजीमुल्ला, बकरुद्दीन, मुन्नी तिवारी, पन्ना लाल मिश्र, दयाशंकर पांडेय, सेवा यादव, नंदलाल गुप्ता, रमेश मिश्र आदि रहे। गायक राजेश परदेशी, खैरुल्ला, सोधाई राम ने अपने गीत से लोगों का मनोरंजन किया। 

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट