
पारिवारिक विवाद से युवक ने की आत्महत्या
- Lalu Yadav, Reporter Jharkhand/Bihar
- Dec 27, 2019
- 498 views
जमुई ।। प्रखंड के नौआडीह पंचायत अंतर्गत बीचकोडवा गांव में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना का कारण पारिवारिक विवाद से तंग होना बताया जाता है मृतक युवक अजय दास (22वर्ष) का शव कमरे में रस्सी झुलता पाया गया। मृतक की चार माह पूर्व ही शादी हुई थी। शव को देखते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
मृतक के परिजनों ने बताया कि मृतक चार दिन पूर्व अपनी पत्नी को झारखंड के सारठ थाना क्षेत्र स्थित उसके मायके छोड़ आया था। गुरूवार की रात भी रोज की तरह अजय खाना खाने केबाद अपने कमरे में सोने चला गया। उस समय तक वह पुरी तरह सामान्य लग रह था। सुबह जब वह देर तक नहीं उठा तो परिवार के लोगों ने उसे आवाज लगाकर बाहर से जगाने की कोशिश की। आवाज लगाने पर उधर से कोई जबाब नहीं मिलने पर लोगों को अनहोनी की आशंका हुई। दरवाजा अंदर से बंद था। तब घरवालों ने किसी तरह कमरे का दरवाजा खुलते ही अजय का शव रस्सी के सहारे झुलता मिला। शव को देखते ही परिजन दंग रह गये। परिजनों के विलाप से घर गूंज उठा। विलाप सुनकर पडोस के लोग मौके पर पहुंचे। तब घटना की जानकारी चकाई पुलिस के साथ ही मृतक की पत्नी एवं ससुराल वालों को दी गई। सूचना पाकर मृतक की पत्नी संजू देवी अपने पिता गणेश दास एवं मायके के अन्य परिजनों के साथ पहुंची। चकाई पुलिस मौके पर पहुंची और शव का अपने कब्जे में लेकर कागजी प्रक्रिया पुरी करने के बाद अंत्यपरीक्षण के लिये जमुई भेज दिया। मृतक के ससुर ने बताया कि उसकी बेटी संजू की शादी चार माह पूर्व ही अजय से हुई थी। अजय को कुछ कर्ज हो गया था। जिसको लेकर परिवार में विवाद होता था। वह कमाने के लिये बंगलोर जाने वाला था। चार दिन पूर्व उनकी बेटी को दामाद अजय ही मायकेपहुंचाया था। अचानक शुक्रवार को सुबह आठ बजे के करीब उसकी मौत हो जाने की सूचना मिली। चकाई थानाध्यक्ष राजीव कुमार तिवारी ने बताया कि मामले में यूडी केस दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा गया है।
रिपोर्टर