झारखंड के 11वें मुख्यमंत्री बनें हेमंत सोरेन, रांची के मोरहाबादी मैदान में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित, तीन अन्य मंत्रियों ने भी लिया शपथ
- Lalu Yadav, Reporter Jharkhand/Bihar
- Dec 29, 2019
- 275 views
देवघर ।। झारखंड के 11वें मुख्यमंत्री के तौर पर हेमंत सोरेन ने शपथ ग्रहण किया। हेमंत सोरेन को झारखंड की राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने शपथ दिलाई। रविवार को रांची के मोरहाबादी मैदान में आयोजित शपथ ग्रहण कार्यक्रम में हेमंत सोरेन के अलावा कांग्रेस से आलमगीर आलम और रामेश्वर उरांव जबकि राजद के एकमात्र विधायक सत्यानंद भोक्ता ने भी बतौर मंत्री शपथ ली। ज्ञात हो कि हेमंत सोरेन दूसरी बार राज्य के मुख्यमंत्री बनें हैं।
इस अवसर पर राहुल गांधी, शिबु सोरेन, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, सीताराम येचुरी समेत कई लोग मौजूद थे
रिपोर्टर