मित्रों का समूह गरीबों के लिए बना रहा है भोजन

वरिष्ठ पत्रकार डॉ. रामसिंगार शुक्ल 'गदेला'

जौनपुर।।

हर आदमी का दिल एक जैसा नहीं होता लेकिन कुछ  लोगों का दिल बहुत संवेदनशील होता है और  नर सेवा नारायण सेवा मानकर कुछ ऐसा करते हैं जिसकी   मिसाल बन जाती है और  लोग गरीबों की सेवा  के लिए  मैदान में  आकर गरीबों के लिए कुछ करनी की  मन बना लेते हैं ऐसा ही दोस्तों  की एक समूह  लगभग 400 झुग्गी  झोपड़ी में रहने वालों को भोजन   बनाकर  उपलब्ध कराना शुरु कर दिया।


नगर की जौनपुर सिटी रेलवे क्रॉसिंग के पास समाज से ग्राम पंचायत अधिकारी शाहगंज विकासखंड में कार्यरत सुजीत कुमार यादव  अपने साथियों डॉक्टर  पीयूष  श्रीवास्तव भानुप्रताप  मौर्या दिलीप यादव सुमित  मौर्या सर्वेश सिंह ने आपसी सहयोग  द्वारा लगभग 400 गरीब असहाय झुग्गी झोपड़ी में रहने वालों को प्रतिदिन लंच पैकेट  स्वयं बना  उन तक पहुंचा  कर  उनकी भूख को  शांत करा रहे हैं उनके द्वारा मछली शहर रोड रेलवे क्रॉसिंग बाजितपुर सिटी रेलवे स्टेशन  के अगल-बगल नई गंज सही  अन्य जगह पर प्रतिदिन गरीबों को भोजन कराया जा रहा है अगर यह व्रत समाज का संपन्न कहां जाने वाला  वर्ग भी शुरू कर दे तो शासन प्रशासन के लिए जहां काफी राहत होगी वही लोग  पुण्य की भागीदार बन जाएंगे।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट