विद्युत केबल का तार जोड़ते समय युवक की मौत

खुटहन ( जौनपुर)  7 अगस्त क्षेत्र के जौकाबाद गांव मे मंगलवार को विद्युत केबल जोड़ते समय अचानक आपूर्ति आ जाने से एक युवक गंभीर रूप से झुलस गया। परिजन उसे उपचार हेतु शाहगंज के एक निजी चिकित्सालय ले गए। जहाँ चिकित्सको ने उसे मृत घोषित कर दिया।


उक्त गांव निवासी राम आसरे यादव (45) पुत्र अभयराज सुबह घर के कमरे का टूटा केबल जोड़ रहे थे। उस समय कुछ पल के लिए विद्युत आपूर्ति बंद थी। वे ज्यो ही हाथो से तार जोड़ने लगे उसी समय अचानक आपूर्ति चालू  हो गई। उनका हाथ केबल से चिपक गया। मौके पर पहुँचें परिजन डंडे से पीटकर उनका हाथ छुड़ाए। लेकिन तब तक देर हो चुकी थी  बेहोशी की हालत में उन्हें शाहगंज ले जाया गया। जहाँ चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। मौत की घटना से परिजनों मे कोहराम मच गया।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट