
झामुमो के युवा मोर्चा के गोड्डा जिला सचिव बने मदन महतो, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर
- Lalu Yadav, Reporter Jharkhand/Bihar
- Jul 09, 2020
- 285 views
जितनारायण शर्मा
गोड्डा झारखंड ।। सदर प्रखंड के मदन महतो को झारखंड मुक्ति मोर्चा के युवा मोर्चा के जिला सचिव बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई।गुरुवार को कस्बे में झारखंड मुक्ति मोर्चा के युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने लोगों के बीच मिठाई बांटकर खुशियां मनाई।
झामुमो युवा मोर्चा के चंदन हेंब्रम ने बताया कि मदन महतो झारखंड मुक्ति मोर्चा के सक्रिय कार्यकर्ता रहे हैं 2010 में से ही क्षेत्र में युवाओं के बीच एक अलग पहचान मदन महतो के द्वारा बनाया गया है,सभी युवा के साथ मदन महतो मिलजुल कर सभी कार्यों में अपना योगदान देते चले आ रहे हैं,झारखंड मुक्ति मोर्चा जिला अध्यक्ष गोड्डा के चंदन हेंब्रम ने अपने लेटर पैड पर मनोनीत पर बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है,कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया एवं सभी कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर भी की।
रिपोर्टर