
जन्मदिन के अवसर पर वृद्धा आश्रम एवमं विकलांग आश्रम में कराया भोजन
- एबी न्यूज, संवाददाता
- Aug 21, 2020
- 769 views
विनीत तिवारी
मानव सेवा ही ईश्वर की सेवा है - विपिन दूबे
ठाणे। सब लोगों का अपना जन्मदिन मनाने का अपना अलग अलग अंदाज है। जहां लोग अपना जन्मदिन बडे़ उत्साह हर्षोल्लास के साथ मनाते थे। वहीं इस बार कोरोना जैसी वैश्विक महामारी ने सभी त्यौहारों और उत्सवों एवं जन्मदिन के अवसरों पर पानी फेर दिया। लोग इस बार का सभी त्यौहार बहुत ही सादगी और साधारण तरीके से मना रहे है। ऐसे में दिवा के उभरते युवा समाजसेवी विपिन दूबे भी इस बार व्यापक ढंग से अपना जन्मदिन न मनाने का निर्णय लिया।
उन्होंने वृद्धा आश्रम एवं विकलांग आश्रम में अपनी टीम के साथ पहुंच कर वहां के बुजुर्गों को अपने हाथों से भोजन कराया। इस दौरान उनके टीम के सभी लोग मौजूद थे।दूबे द्वारा किए गए इस पुनीत कार्य की चहुंओर प्रसंशा हो रही है। आश्रम के बुजुर्ग लोगों ने खूब आशीर्वाद दिया। और जीवन में गरीब लोगों की ऐसी ही सेवा के साथ नेक पुनीत कार्य करने की सीख दी। मालूम हो कि दिवा पूर्व स्थित मुंब्रादेवी कालोनी में साई ईश्वर पार्क अपार्टमेंट में अपना घर चरिटेबल ट्रस्ट के माध्यम से महेंद्र पवार वृद्धा आश्रम चलाते है। जिसमें अनाथ लोगों की सेवा वह स्वयं करते है। दूसरा दिवा पश्चिम अक्षरा अपार्टमेंट नियर टेलीफोन एक्सचेंज के पास है। इन दोनों में मिलाकर लगभग सैंकड़ों लोगों के रहने की व्यवस्था है। विपिन दूबे ने दोनों जगहों पर अपने साथियों के साथ पहुंच कर वृद्धा आश्रम में अपने हाथों से लोगों को भोजन कराया। विपिन का कहना है। कि बुजुर्गों की सेवा ही ईश्वर की सेवा है।उन्होंने कहा कि यह सेवा करने से एक अलग सुख की अनुभूति होती है। मैं बड़ा ही सौभाग्यशाली हूं, जो ऐसी सेवा करने का मौका हमें मिला है। भविष्य में मुझसे जो बन पड़ेगा मैं लोगों की ऐसी सेवा के लिए तत्पर रहूंगा। कोरोना काल के दौरान जब लोग अपने मुल्क(प्रदेश )जा रहे थे। तब उनके साथ ही सभी गरीब आवश्यक लोगों को चिन्हित कर जितना बन सका इंसानियत, मानवता की मिशाल पेश करते हुए हमारी टीम ने सभी लोगों की हर संभव सेवा की थी। और यह प्रयास जीवन पर्यंत जारी रहेगा।
रिपोर्टर