राजद के वरिष्ठ नेता रघुवंश प्रसाद सिंह के निधन पर शोक सभा का आयेजन किया गया
- Lalu Yadav, Reporter Bihar
- Sep 13, 2020
- 386 views
कैमूर जिला सवांददाता रामजी गुप्ता की रिपोर्ट
कैमूर(भभुआ) ।। मोहानिया में रविवार को राष्ट्रीय जनता दल द्वारा राजद के वरिष्ठ नेता एवं संस्थापक नेता रघुवंश प्रसाद सिंह के निधन पर पार्टी कार्यालय पर शोक सभा आयोजन किया गया।सभा की अध्यक्षता राजद के प्रखंड अध्यक्ष राजगृही सिंह कुशवाहा एवं संचालन प्रखंड प्रभारी नंद कुमार सिंह के द्वारा किया गया सभा में 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। रघुवंश प्रसाद सिंह के निधन पर राजद के नेताओं द्वारा कहा गया कि उनके निधन से राजद की अपूर्णीय क्षति हुई है जिसका भरपाई नहीं किया जा सकता।उन्होंने चार दशकों से लालू प्रसाद से कदम से कदम साथ देकर राजद को मजबूत करने का काम किया था। सभा में राजद के कई नेताओं ने भाग लिया डॉ पुनीत कुमार सिंह अवधेश सिंह कुशवाहा ददन सिंह यादव मोहन राम विनोद प्रजापति सरफराज नवाब अलाउद्दीन सुलेमानी सुरेंद्र चौधरी डॉक्टर हरदेव राम राजेश कुमार जीउत बंधन राम इत्यादि लोग उपस्थित रहे।
रिपोर्टर