भिवंडी में हुक्का पार्लर पर कार्रवाई

महिला चालक समेत 17 लोगों पर केस दर्ज

भिवंडी। भिवंडी पुलिस उपायुक्त परिमंडल दो के क्षेत्र के आलावा आसपास ग्रामीण इलाकों में बड़े पैमाने पर हुक्का पार्लर शुरू है। नागरिक ने आरोप लगाया है कि स्थानीय पुलिस इन हुक्का पार्लरों के बारे में जानबूझकर कर अनदेखा करती रही है। जिसके कारण इन पर कार्रवाई नहीं हो पाती है। भिवंडी शहर पुलिस ने पदमा नगर के एक इलाके में छापा मार हुक्का पी रहे 17 लोगों को हिरासत में लिया है। यह हुक्का पार्लर एक महिला चला रही है। पुलिस ने बताया की स्नेहा रितेश जाधव पद्मानगर,पालिका प्रभाग समिति क्रमांक 3 कार्यालय के समीप साईंबाबा मंदिर के पास एक इमारत के भूतल पर बिना लाइसेंस के हुक्का पार्लर चला रही थी। शहर पुलिस ने इस हुक्का पार्लर पर कार्रवाई कर हुक्का पी रहे 17 ग्राहको को हिरासत में लिया है। इसके साथ साथ पुलिस ने इस स्थान से 12 हजार रुपये का सामान जब्त किया है। हिरासत में लिये गये  सभी के खिलाफ सिगरेट और अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम का उल्लंघन करने का मामला दर्ज किया गया है। केस दर्ज होने के बाद सभी 18 आरोपियों को नोटिस देकर छोड़ दिया है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट