मुख्यमंत्री के मिशन शक्ति अभियान को लेकर पटरंगा पुलिस ने किया होमवर्क

अभियान को सफल बनाने के लिए प्रभारी निरीक्षक ने थाने में बैठक कर बनाई योजना


महिला पुलिस कर्मियों को महिला सुरक्षा का संकल्प दिलाते हुए कानूनी दंड व सेल्फ डिफेन्स के बताए तरीके


पटरंगा, अयोध्या ।। मुख्यमंत्री योगी के 'मिशन शक्ति' अभियान को सफल बनाने के लिए पटरंगा पुलिस ने भी कमर कस ली है। शनिवार को पटरंगा थाने के प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सिंह द्वारा इस अभियान के परिपेक्ष्य थाना परिसर में एक बैठक आयोजित किया।

बैठक में आगंतुक कक्ष में बने हेल्प डेस्क की महिला पुलिस कर्मी व थाने में नियुक्त महिला पुलिस कर्मियों को महिला सशक्तिकरण व महिला शक्ति के सम्बंध में अवगत कराया गया।साथ ही इसे जनमानस तक पहुंचाने के लिए विभिन्न कार्यक्रम करने हेतु बताया गया।सरकार द्वारा कार्यान्वित हेल्प लाइन्स ,महिला अपराध से सम्बन्धी कानूनी दंड व महिला को सेल्फ डिफेन्स के तरीके के बारे में भी विस्तार से बताया गया।

 इन्होंने बताया दिनांक 18 अक्टूबर 10 व 20 नवंबर को थाने पर एक महिला गोष्टी का आयोजन होना है। जिसमे विभिन्न क्षेत्र से महिलाएं प्रतिभाग करेंगी।बैठक में मौजूद महिला पुलिस कर्मियों में जोश भरते हुए प्रभारी निरीक्षक ने कहा हम लोगों को मिलकर क्षेत्र की एक-एक बालिका और महिला की सुरक्षा उनकी गरिमा और सशक्तिकरण सुनिश्चित करने का संकल्प लेते हुए 'मिशन शक्ति' को सफल बनाना है। महिलाओं को जागरूक करने के लिए नवरात्र के दौरान क्षेत्र में बने पूजा पंडालों में लघु फिल्म व गांव-गांव में नुक्कड़ नाटकों का भी सहारा लिया जाएगा। साथ ही शोहदों के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा।

 बैठक में एसएसआई सुधाकर यादव हरिवंश यादव हाइवे चौकी प्रभारी जितेंद्र यादव संतोष कुमार सरोज रेनू वर्मा रेनू यादव आदि लोग मौजूद रही।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट