राजनीति नही समाजिक संगठन है मानवाधिकार :- जितेन्द्र

*राजनीति नही समाजिक संगठन है मानवाधिकार :- जितेन्द्र*


मानवधिकार व महिला बाल विकास के प्रदेश अध्यक्ष का हुआ स्वागत


खेतासराय(जौनपुर):-नगर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सोंधी के समीप कौसर इलेक्ट्रॉनिक शोरूम पर सोमवार की दोपहर मानवाधिकार एंव महिला बाल संरक्षण के प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र तिवारी को एक कार्यक्रम के माध्यम से फूल मालाओं से स्वागत किया गया। तथा शाहगंज तहशील अध्यक्ष नियुक्त करके उनको प्रमाण पत्र दिया गया।

 

जानकारी के अनुसार तय कार्यक्रम से 2 घंटा विलंब से पहुँचे मुख्य अतिथि ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि मानवाधिकार राजनीति नही एक समाजिक कार्यक्रम है इसमे शोषित दबे असहाय लोगों पर हो रहे जुर्म के खलाफ लड़ाई लड़ी जाती है। तथा किसी भी पीड़ित मानव को कानूनी अधिकार दिलाया जाता है। SC ,ST कानून बहाल होने चाहिये प्रदेश की वर्तमान सरकार ने किसी भी न्यायिक मामले अग्रिम जमानत का प्राविधान लागू कर दिया है। इससे लोकतंत्र मजबूत होगा।


जिलासचिव मानवधिकार खुर्शीद अहमद ने कार्यक्रम को संबोधित कर हुए कहा कि मानवाधिकार मानव के प्रति न्याय दिलाता है। उक्त आयोग शोषितों पीड़ितों की कानूनी लड़ाई पूरी मजबूरी से लड़ के इंसाफ़ दिलाता है। लोगों से मानवधिकार का सदस्य बनने की अपील भी किया। उक्त कार्यक्रम को जिलाध्यक्ष प्रदीप पांडेय, शांतिभूषण मिश्रा, राजेश यादव दीनानाथ राजभर ने भी सम्बोधित किया। उससे पूर्व अतिथियों का फूल मालाओं से स्वागत किया गया तथा संचालन सूबेदार यादव ने किया। इस अवसर पर सोनू गौतम, अदनान, अरबिन्द यादव, मो0 मोहित  , जिकरुल्लाह,  मो0 अफ़रोज़ आदि लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत मे आयोजक मो0 कौसर ने आगन्तुको के प्रति आभार प्रकट किया।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट