
बंदीशों के बीच श्रद्धालुओं ने आस्था एवं उत्साह से मनाया दुर्गा पूजा एवं दसहरा
- Lalu Yadav, Reporter Jharkhand/Bihar
- Oct 27, 2020
- 419 views
चांद ।। प्रखण्ड में चुनाव सरगर्मी के बीच श्रद्धालु ओं ने पुरे आस्था एवं उत्साह से दुर्गा पूजा एवं विजयादशमी त्योहार मनाया। प्रशासन की सख्ती एवं हिन्दूओं की सादगी से भक्तों ने दुर्गा पूजा शांतिपुर्ण से मनाया लिया। बिना डीजे जूलूस के मां की प्रतिमा को नजदीक जलाशय में श्रद्धालु ओं ने बि सर्जन कर दिया। चुनाव प्रचार के बीच शांतिपूर्ण तरीके से दुर्गा पूजा संपन्न होने एवं मूर्ति बि सर्जन होने से पुलिस ने राहत की सांस ली। रविवार को पुलिस के द्वारा उत्तर प्रदेश की सीमा सह बाजपुर में तीन जिंदा बम बरामदगी के प्रशासन के हाथ पैर फूले हुए थे। पुलिस ने बम बरामदगी के बाद संभावित खतरे को भापते हुए सुरक्षा व्यवस्था मजबूत कर दिया था। सोमवार को विजयादशमी त्योहार एवं मूर्ति बि सर्जन शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न होने के बाद प्रशासन ने राहत की सांस लिया। श्रद्धालुओं ने दुर्गापूजा एवं विजयादशमी त्योहार को मनाने में पुलिस के निर्देश एवं सरकार गाइडलाइन का पुरी तरह पालन किया था। चुनावी सरगर्मी के बीच हिन्दूओं ने शान्तिपूर्ण तरीके से त्योहार मना लिया। प्रखण्ड में केकढा किलनी चांद भरारी लोहदन आदि गांवों में दुर्गा पूजा सादगी से मनाया गया। ग्रामीणों ने मां के प्रतिमा स्थापित कर पुरी श्रद्धा के साथ मनाया। पुलिस ने चुनाव को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान दे रही थी। पुलिस फ्लैगमार्च एवं चेकिंग अभियान को तेज कर दिया था। थाना प्रभारी संजय कुमार ने कहा कि ग्रामीणों पंचायत प्रतिनिधिओं एवं पूजा समितियों के सहयोग से दुर्गा पूजा उत्सव मूर्ति विसर्जन एवं विजयादशमी त्योहार शांतिपूर्ण सम्पन्न हुआ। बीडीओ रवि रन्जन ने शांतिपूर्ण तरीके से दुर्गा पूजा उत्सव एवं विजयादशमी त्योहार संपन्न होने पर ग्रामीणों आदि का आभार व्यक्त किया।
रिपोर्टर