कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने निरन्तर भ्रमण कर कराया शान्ति पूर्ण मतदान

राजगढ़ ।। ब्यावरा विधानसभा उप निर्वाचन में आज 3 नवम्बर को मतदान सम्पन्न हुआ। सभी 347 मतदान केन्द्रों पर प्रातः 07ः00 बजे से ही मतदाताओं का पहुंचना शुरू हो गया था। कोविड़ प्रोटोकाल के अनुसार मतदाताओं की कतारें लगाई गई हेण्ड सैनेटाइजेशन, ग्लब्स और सोशल डिस्टेसिंग के साथ स्वतंत्र और निष्पक्ष मतदान सम्पन्न कराया गया शाम 5 बजे तक 80 प्रतिशत से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर चुके थे, जो विगत विधानसभा के कुल मतदान से अधिक था। मतदान का समय सायं 6 बजे तक है। 
कलेक्टर श् नीरज कुमार सिंह व पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा ने ब्यावरा विधानसभा क्षेत्र के मतदान केन्द्रों का निरन्तर भ्रमण कर आवश्यक व्यवस्थाएं देखी तथा पीठासीन अधिकारियों से बात कर मतदान के प्रतिशत आदि की जानकारी ली। उन्होने कहा कि निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार कोविड़ प्रोटोकाल का पालन करते हुए मतदान कराया जाए। मतदाताओ की सुविधा का विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होने कहा कि इसी वजह से मतदान केन्द्र छोटे-छोटे बनाए गए है। जिससे अधिक लम्बी कतार न रहे।
कलेक्टर पुलिस अधीक्षक के साथ ब्यावरा नगर के मतदान केन्द्रों कन्या हायर सेकेण्डरी स्कूल, बुनियादी स्कूल, पुरानी तहसील, आदि केन्द्रों का भ्रमण किया। ग्रामीण क्षेत्र में बरखेड़ा, गिन्दोराहाट, सुठालिया सहित अन्य  स्थानों के मतदान केन्द्रों को देखा। उन्होने एस.डी.एम. कार्यालय पहुंचकर वेब कास्टिंग की जानकारी ली और विभिन्न मतदान केन्द्रों की लाईव तस्वीर देखी। 

मतदान दिवस के महत्वपूर्ण बिंदु
1. मतदान केन्द्रों को आकर्षक रूप से सजाया गया था।
2.मतदान केन्द्रों में रंगोली बनाकर मतदाताओं से अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की गई।
3.रंगोली में मास्क लगाकर स्वागत करते हुए चित्र आकर्षण का केन्द्र रहें।
4.नीत् शिवहरे ने प्रथम बार नव मतदाता के रूप में मतदान करते हुए खुशी जाहिर की। 
5.फस्ट वोटर अवनी जैन ने अपनी मां के साथ आकर हायर सेकेण्डरी स्कूल में मतदान किया। 
6.शकूरन बी ने ब्यावरा कॉलेज में 90 वर्ष की उम्र में मतदान किया। उनके पुत्र ने उन्हे मास्क लगाकर कोरोना से सुरक्षित रखा।
7.86 वर्षीय वृद्ध रमेश को उनके पुत्र मतदान केन्द्र ले गए।
8.अनीता विश्वकर्मा और शबनम पहलीबार वोट डालने आई उन्होने उत्साह पूर्वक मतदान केन्द्र में प्रवेश किया।
9.जिले के सबसे छोटे कद के कर्मचारी ब्रजेन्द्र सिंह चौहान ने नगर पालिका की और से सैनेटाइजेशन का जिम्मा लिया।  
10.एस.डी.एम. एवं रिटर्निग आफीसर ब्यावरा श्री संदीप अष्ठाना ने निरन्तर मेहनत कर निर्वाचन शान्ति पूर्वक इस बात की चौकसी बरती और व्यवस्थाओं पर ध्यान दिया।
11.लकवा ग्रस्त जवाहर सिंह चौहान ने कन्या विद्यालय में अपने पुत्र की मदद से व्हील चेयर पर जाकर मतदान किया।
12.सभी मतदान केन्द्रों पर व्हील चेयर रखी गई थी। जिन पर नगर पालिका के कर्मचारी मतदाताओं की मदद करते देखे गए।
13.थर्मल स्क्रीनिंग पर विशेष जोर दिया गया सबसे पहले मतदाता की थर्मल स्क्रीनिंग की गई।
14.मतदान केन्द्र में प्रवेश के साथ ही सैनेटाइजर और मास्क की व्यवस्था की गई थी। 
15.प्रत्येक मतदान केन्द्र पर सोशल डिस्टेसिंग का विशेष ध्यान रखा गया। मतदाताओं को खड़े होने के लिए गोले बनाए गए थे।
16.सभी मतदान केन्द्रो पर रेम्प की व्यवस्था थी। निशक्त जन व्हील चेयर के माध्यम से आसानी से मतदान केन्द्र तक पहुंचे।
17.दुर्घटना में चोटिल होने पर की प्रियाशी नागर मतदान करने आई। उन्होने व्हील चेयर के माध्यम से मतदान किया। उन्होने कहा कि मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग जरूर करें।
18.ब्यावरा की हीरा बाई ने व्हील चेयर की मदद से मतदान किया।
19.ब्यावरा की शान्ति बाई साहू स्वयं चलकर मतदान करने आई। उनकी बेटी ममता ने बताया कि मेरी माताजी की उम्र 100 वर्ष हो चुकी हैं।
20.सुविधा की दृष्टि से 35 सेक्टर बनाए गए थे। श्रीमती चन्द्रसेना भिड़े और श्रीमती शर्मिला डॉबर को शहरी क्षेत्र के सेक्टर दिए गए जिसमें उन्होने तत्परता दिखाई। 
21.कन्या हायर सेकेण्डरी स्कूल में स्वागत कक्ष, मीडिया के बैठने के लिए बड़ा स्थान और मतदाताओं के लिए बैठने के लिए अच्छे इंतजाम थे। 
22.कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक ने निशक्त मतदाता जवाहर सिंह चौहान को मतदान के लिए व्हील चेयर पर बैठाया और उनका हौसला अफजाई किया। 

विगत मतदान का रिकार्ड टूटा

ब्यावरा विधानसभा निर्वाचन में मतदाताओं ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया विगत विधानसभा निर्वाचन में मतदान का प्रतिशत 80 था। 2020 विधानसभा उप निर्वाचन ब्यावरा में शाम पांच बजे तक मतदान का प्रतिशत 81.73 प्रतिशत पार हो गया।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट