उप निर्वाचन कार्य में लापहरवाही पर छः कार्मचारी निलम्बित

राजगढ़ ।। ब्यावरा विधानसभा उप निर्वाचन कार्य में लापरवाही पाए जाने पर कलेक्टर श्री नीरज कुमार सिंह ने 6 कर्मचारियों को निलम्बित कर दिया है। ब्यावरा एस.डी.एम. के प्रतिवेदन के आधार पर कलेक्टर ने कार्यवाही की। कर्मचारियों पर ड्यूटी के दौरान अनुपस्थित रहने तथा अपना कर्तव्य न निभाने का आरोप है। 

 जिनकों निलम्बित किया गया है उनमें नागेन्द्र सिंह गुर्जर बी.ए.सी. ब्यावरा, पर्वत सिंह राजपूत स.शिक्षक ब्यावरा, दिनेश धनगर सी.ए.सी. ब्यावरा, विनीत व्यास शिक्षक माध्यमिक विद्यालय बारवा, महेश चन्द्र यादव शिक्षक तुमडिया, तथा अजीज उल हसन सहायक ग्रेड तीन महाविद्यालय ब्यावरा के नाम शामिल है। 

 इन सभी की ड्यूटी मतदान सामग्री वापसी में लगाई गई थी, किन्तु वह अपनी ड्यूटी पर उपस्थित नही हुए। निलंबित अवधि में इन सभी कर्मचारियों का मुख्यालय अनुविभागीय अधिकारी राजस्व ब्यावरा रहेगा। इन्हे नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता रहेगी।।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट