
खेतों में पडा़ पुआल किसानों के लिए बना जंजाल
- Lalu Yadav, Reporter Jharkhand/Bihar
- Nov 08, 2020
- 301 views
चांद ।। प्रखण्ड में किसानों के लिए खेतों में पडा़ पुआल बहुत बड़ा जंजाल बन हुआ है। पुआल जलाने पर रोक से किसानों के खेतों में से धान की फसल कट जाने के बाद भी रबी फसल की बुआई नहीं हो पा रही है। खेतों में रबी फसल की बुआई नहीं हो पाने से किसान हताश एवं निराश हैं। खेतों में पुआल जलाने को लेकर किसानों पर सख्त कार्यवाही किये जाने को लेकर जिलाधिकारी के आदेश के बाद स्थिति बहुत जटिल हो गई है। किसानों की हालत बहुत खराब हो गई है किसान बीज खाद की जुगाड़ के बाद खेतों में पुआल पडे रहने से बुआई नहीं हो पा रही है। जिलाधिकारी के आदेश के बाद रबी फसल की बुआई पुरी तरह प्रभावित होने की संभावना है। किसान हैरान एवं परेशान हैं। किसानों ने अगैति धान की फसल हार्वेस्टिंग करा दिया है। धान की फसल खलिहान में पड़ी हुई है। खलिहान में पडे धान को खरीदने वाला कोई नहीं है। मार्केट में धान की खरीददार कोई नहीं है। खेत में धान की डण्ठल पडा़ हुआ है। जिलाधिकारी के सख्त आदेश के बाद पुआल खेतों में कोई जला नहीं रहा है। जिसके चलते रबी फसल की बुआई नहीं हो पा रही है। किसानों ने जिलाधिकारी के आदेश पर एतराज जताई है। किसानों का कहना है कि सरकार पुआल की बिना वैकल्पिक व्यवस्था किए अचानक पुआल जलाने पर रोक नहीं लगा सकती है। किसानों का कहना है सरकार पुआल नहीं जलाने पर अनुदान दे। किसान राधे श्याम सिंह श्याम विहारी कुशवाहा बिरेंद्र सिंह आदि ने सरकार के तुगलकी आदेश को वापस लेने की मांग की। किसानों ने कहा कि जिलाधिकारी ने पुआल जलाने पर लगाई रोक नहीं हटाई तो किसान सड़क पर आ जायेंगे।
रिपोर्टर