
तालाब में डूबकर अर्धविक्षिप्त अधेड़ की मौत
- Lalu Yadav, Reporter Jharkhand/Bihar
- Nov 21, 2020
- 257 views
नुआंव, कैमूर से प्राची सिंह की रिपोर्ट
नुआंव, कैमूर ।। स्थानीय गांव के पासवान बस्ती स्थित एक तालाब में डूबने से अर्धविक्षिप्त की मौत हो गई। जो उसी बस्ती के पिता स्वर्गीय लालबहादुर पासवान का 50 वर्षीय पुत्र राजाराम पासवान बताया जाता है। सूचना पर पहुंची नुआंव थाना पुलिस ने शव को कब्जे में ले उडी केस दर्ज कर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल भभुआ भेज दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त बस्ती में जो तालाब है, उसमें बस्ती के लोग कूड़ा करकट फेंकते हैं। जो गंदगी और कूड़े के अंबार से भरा दिखाई देता है। राजाराम शनिवार की सुबह तालाब के पिंड के रास्ते गुजर रहे थे। इसी दौरान उनका पैर फिसल गया। और वे औंधे मुंह तालाब में गिर पड़े। परिजन और आसपास के लोग जबतक बचाने पहुंचे, तबतक कीचड़युक्त पानी में फंसने के कारण उनकी मौत हो चुकी थी। थानाध्यक्ष सुनीत कुमार सिंह ने बताया कि जानकारी के अनुसार राजाराम की दिमागी हालत ठीक नहीं थी। उडी केस दर्ज कर लिया गया है। शव आने के बाद परिजनों को सौंप दिया जाएगा। सीओ राजकिशोर शर्मा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की करवाई की जाएगी।
रिपोर्टर