
मिट्टी जांच के लिए पंहुचा वैन किसानों को कोई सूचना नहीं किया बिरोध
- Lalu Yadav, Reporter Jharkhand/Bihar
- Nov 25, 2020
- 389 views
संवाद सुत्र चांद ।। सरकारी अधिकारियों की लापरवाही किसी से छीपा नहीं है। इसकी बानगी पवरा गाँव में दिखाई पडी। पवरा गाँव में मिट्टी जांच प्रयोगशाला वैन एवं पटना से आई टीम पंहुची तो किसान नदारद थे। बिना सूचना पंहुचा मिट्टी जांच वैन का किसानों ने जमकर बिरोध किया। किसान पवन कुमार सिंह नन्दु राम मोहन शर्मा ने कहा कि मिट्टी जांच करने एवं किसानों को प्रशिक्षण करने की योजना की जानकारी किसी किसानों को नहीं दी गई है। किसानों ने आरोप लगाया कि सरकार की महत्वकांक्षी योजना अधिकारियों के लापरवाही से सफल नहीं हो पा रही है। केन्द्र सरकार एवं राज्य सरकार के संयुक्त प्रयास से मिट्टी जांच से होने वाले फायदा से किसानों को जागरूक एवं जानकारी उपलब्ध कराने के लिए कैमूर जिले के 143 गांवों में मिट्टी जांच प्रयोगशाला वैन एवं जांच टीम को भेजा जाना है। यह अभियान 25 नंवबर से 10 दिसंबर तक चलेगा। चलंत मिट्टी जांच प्रयोगशाला वैन जांच टीम एवं किसानों को प्रशिक्षण देने के लिए जिले के पांच गाँव का चयन किया गया है। चांद में पवरा मिट्टी जांच प्रयोगशाला वैन एक बजे दिन में पंहुचा। किसानों ने आरोप लगाया कि किसी भी किसान को जानकारी कृषि विभाग के द्वारा नहीं दी गई है। इसकी पुष्टि भी बीएओ से पुछने पर हो गई। इस संबंध में प्रखण्ड कृषि पदाधिकारी से पुछा गया तो उन्होंने ने कहा कि इस प्रकार की कोई कृषि विभाग को सूचना नही है। मिट्टी जांच करने आये टीम के नेतृत्व कर्ता दुर्गा रन्जन सहायक निदेशक रसायन कृषि विभाग पटना से पुछा गया तो उन्होंने कहा कि कृषि विभाग के जिले एवं प्रखण्ड के सभी अधिकारियों को दिनांक 19 /11/20 को पत्रांक 213 निदेशक रसायन कृषि विभाग पटना पत्र के द्वारा सूचना दे दी गई है। पुरे कार्यक्रम के आयोजन का जिम्मेदारी कृषि समन्वयक पर है। आश्चर्य की कृषि समन्वयक को इसकी जानकारी नहीं है। मिट्टी जांच टीम एवं प्रयोगशाला वैन पवरा गाँव में पंहुच गई। प्रखण्ड के कृषि विभाग के अधिकारी या कर्मचारी उपलब्ध नहीं थे। कृषि विभाग के अधिकारियों के लापरवाही से किसानों में गुस्सा आ गया। सुनील कुमार सिंह उपाध्यक्ष किसान मजदूर संघर्ष समिति कैमूर ने आरोप लगाया कि कृषि विभाग की योजनाओं को कागज में ही पुरा किया जा रहा है। सुनील कुमार सिंह ने कहा कि बहुत बड़ा लापरवाही है कि मिट्टी जांच टीम एवं प्रयोगशाला वैन पटना से आने के बाद भी प्रखण्ड कृषि विभाग को कोई जानकारी नहीं है। उपाध्यक्ष ने प्रखण्ड कृषि विभाग के लापरवाही की जांच की मांग की। दोषि अधिकारियों पर कारवाई की मांग की। मिट्टी जांच प्रयोगशाला वैन एवं जांच टीम में दुर्गा रन्जन सहायक निदेशक रसायन कृषि विभाग पटना वसीम अहमद कृषि विभाग पटना जयप्रकाश एवं जवाहर लाल मेहता सहायक अनुसंधान पदाधिकारी पटना एवं किसान पुर्व मुखिया पुष्प कुमार सिंह सुनील कुमार सिंह खारा राम पवन कुमार सिंह आदि। मिट्टी जांच टीम एवं प्रयोगशाला वैन किसी तरह खाना पुर्ती कर चलते बने। जानकारी के अनुसार वैन को जिला कृषि पदाधिकारी ने झंडी दिखाकर विदा किया था। इस अभियान से किसानों में मिट्टी जांच कर पोषक तत्वों की जानकारी एवं रासायनिक खादों के इस्तेमाल में कमी लाने के लिए किया जा रहा है। लेकिन सरकारी अधिकारियों के लापरवाही से योजना शुरू में ही दम तोड़ती नजर आ रही है।
रिपोर्टर