किसान आंदोलन व किसानों का मैंने कभी नही किया अपमान - केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले


- कांग्रेस व राकांपा द्वारा मेरे खिलाफ 

        किया जा रहा है दुष्प्रचार 


     मुंबई। 28 जनवरी। केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने आज एक प्रेस  विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा कि मैंने हमेशा से ही किसानों के हितों को ध्यान में रखा है। मैंने कभी किसानों का अपमान नही किया। हाल ही में मुंबई में हुए किसान आंदोलन को पब्लिसिटी स्टंट मैंने नही कहा। इस मामले में मेरे खिलाफ  कांग्रेस व राकांपा के द्वारा जो अफ़वाह उड़ाई जा रही हैं उन्हें तत्काल प्रभाव से रोका जाए।  इस मामले में अधिक खुलासा करते हुए आठवले ने कहा कि 24 जनवरी को पुणे में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मैंने आवाहन किया था कि केन्द्र और किसानों के बीच शरद पवार जी को मध्यस्थता करनी चाहिए। लेकिन मेरे बयान को तोड़मरोड़ कर पेश किया गया। दिल्ली में किसान जिस नए कानून को लेकर आंदोलन कर रहे हैं,उस कानून को सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश अनुसार केंद्र  सरकार अस्थगत कर रही है।

 इसलिए किसानों को अपने आंदोलन को वापस ले लेना चाहिए। जिस दिन मुंबई में आजाद मैदान में किसानों को मोर्चा था उस दिन में  25 जनवरी को मैं दुबई में था। इसलिए किसान आंदोलन के बारे में कुछ टिप्पणी करने का सवाल ही नही उठता। 24 जनवरी पुणे में हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान  मैंने दिल्ली में चल रहे किसान आंदोलन को वापस ले लेना चाहिए और शरद पवार जी को केन्द्र और सरकार के बीच  मध्यस्था करनी चाहिए ऐसा वक्तव्य मैंने किया था। इसलिए मेरे खिलाफ जो दुष्प्रचार किया जा रहा है उसे रोका जाना चाहिए।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट