विश्व सनातन वैदिक संघ का देवघर जिला कार्यकारिणी हुई गठन


आर. एन. बाॅस बांगला पुस्तकालय देवघर में रविवार को विश्व सनातन वैदिक संघ कि एक दिवसीय बैठक रौशन मिश्रा के अध्यक्षता में आयोजित की गई। वैदिक संघ के सचिव ने जानकारी देते हुए बताया की बैठक मुख्य रूप से जिला कार्यकारिणी की गठन को लेकर रखा गया जिसमें सर्वसम्मति से शिवम् राजपूत को जिला अध्यक्ष, रौशन कुमार दुबे को जिला सचिव, उदय कुमार यादव को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया। बैठक की शुरूआत भारत माता को माल्यार्पण करके किया गया। रूद्र शंकर शर्मा द्वारा जिला अध्यक्ष को मनोनय पत्र व धीरज झा के द्वारा जिला को मनोनय पत्र दिया गया। शिवम् ने कहा कि जल्द ही वैदिक संघ के तहत सदस्यता अभियान चलाकर तहसील स्तर पर गठन किया जाएगा। बैठक में मुख्य रूप से वैदिक संघ के संस्थापक रौशन मिश्रा, युवा भारत संगठन देवघर के जिला प्रभारी अनुज वर्णवाल, सत्येन्द्र योगवीर, रिता राज, रूद्र शंकर शर्मा, लक्ष्मीकान्त तिवारी, विपुल कुमार सिंह, अमरजीत सिंह, विशाल राणा, कपिल देव, रोहित कुमार सिंह, राकेश रंजन, रौशन दुबे, दिनेश मंडल, पंचानन तिवारी, शिवम् राजपूत, महेश पाण्डेय, धीरज झा, आदि लोग शामिल हुए।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट