
फरसे के हमले से घायल सुरेंद्र राम की मौत
- रामजी गुप्ता, सहायक संपादक बिहार
- Apr 07, 2021
- 340 views
नुआंव, कैमूर से प्राची सिंह की रिपोर्ट
थाना क्षेत्र के खुदरा गांव में हुई मारपीट में गम्भीर रूपनसे घायल 50 वर्षीय सुरेंद्र राम की इलाज के दौरान मौत हो गई। मौत की खबर सुनते ही खुदरा गांव में कोहराम मच गया। परिजनों के चीत्कार से पूरे गांव में सन्नाटा छा गया। बताते चलें कि बीते 28 मार्च को उक्त गांव निवासी सुरेंद्र राम व विद्यासागर राम के बीच मारपीट हुई थी। जिसमें विद्यासागर ने मृतक के ऊपर फरसा से हमला कर गम्भीर रूप से घायल कर दिया था। घायलावस्था में उसका इलाज वाराणसी में ट्रामा सेंटर के बाद के एक निजी अस्पताल में चल रहा था। बुधवार को जिसकी मौत हो गई। उक्त घटना में नुआंव थाना पुलिस ने त्वरित करवाई करते हुए उसी दिन चार लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
रिपोर्टर