मेहुल चोकसी को हथकड़ी लगाने पहुंची डोमिनिका

अदम्य साहस की प्रतीक हैं IPS शारदा राउत 
 

भिवंडी: (रविशंकर मिश्रा)

पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) घोटाले का कुख्यात वांटेड आरोपी मेहुल चोकसी को वापस लाने के लिए तैयारी तेज हो गई है । यदि भारत में प्रत्यर्पित किया जाता है तो उसे भारत लाने की जिम्मेदारी सीबीआई महिला अधिकारी शारदा राउत की होगी। आईपीएस शारदा राउत ने पंजाब नेशनल बैंक यानी पीएनबी मामले की जांच की अगुवाई की थी। वहीं अब शारदा राउत डोमिनिका से मेहुल चोकसी को वापस लेने गई 6 सदस्यीय सीबीआई टीम का नेतृत्व कर रही हैं। बता दें कि शारदा राउत सीबीआई के अधिकारियों के साथ डोमिनिका में हैं। वे ही मेहुल चोकसी को वापस लाने के लिए ऑपरेशन को लीड कर रही हैं।  

IPS शारदा राउत
शारदा राउत 2005 बैच की आईपीएस अधिकारी हैं। उनका जन्म महाराष्ट्र के नासिक में हुआ। पालघर में एसपी रहते हुए शारदा राउत ने क्राइम पर काफी हद तक कंट्रोल पा लिया। पुलिस विभाग में शारदा राउत के काम के तरीके और ईमानदारी की तारीफ होती है। महाराष्ट्र के पालघर जिले में एसपी रहते हुए शारदा राउत ने क्राइम पर काफी हद तक कंट्रोल कर लिया था। नागपुर, मीरा रोड, नंदुबार, कोल्हापुर, मुंबई कई जगहों पर इनकी पोस्टिंग रही। अपने काम के प्रति उनकी जो ईमानदारी है, उसकी तारीफ उनके महकमे में भी होती है।

डोमिनिकन अधिकारियों के साथ कई बैठकें
भारतीय अधिकारियों ने डोमिनिकन अधिकारियों के साथ कई बैठकें की हैं, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि सुनवाई में भारत का सही तरीके से प्रतिनिधित्व किया जा सके। ईडी डोमिनिकन कोर्ट में एक ए़फिडेविट भी देता, जिसमें बताएगा कि मेहुल चोकसी की आपराधिक गतिविधियां क्या है। वह कैसे एक भारतीय नागरिक है और किस आधार पर उसे भारत निर्वासित किया जाना चाहिए। ईडी और सीबीआई यह समझाने की कोशिश करेंगे कि उनकी हिरासत में रखा गया व्यक्ति जनवरी 2018 से भारत में वॉन्टेड आरोपी है।

मेहुल के खिलाफ साझा किए सबूत 
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वित्तीय जांच एजेंसी डोमिनिका में मौजूद सीबीआई अधिकारियों के संपर्क में है। मेहुल चोकसी के खिलाफ ठोस सबूत भी साझा किए हैं। दरअसल, एंटीगुआ से 23 मई को रहस्यमय तरीके से गायब होने के बाद मेहुल चोकसी को डोमिनिकन पुलिस ने गिरफ्तार किया। वहां आरोप लगा कि मेहुल चोकसी अवैध रूप से उनके देश में घुसा है। हालांकि मेहुल चोकसी ने आरोप लगाया है कि उसे एंटीगुआ से किडनैप किया गया। फिर डोमिनिका ले जाया गया, जहां साजिश के तहत पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

प्राइवेट जेट से भारत लाया जाएगा मेहुल
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अगर डोमिनिकन कोर्ट मेहुल चोकसी को डिपोर्ट का आदेश देता है, तो उसे भारतीय अधिकारियों की टीम एक प्राइवेट जेट में नई दिल्ली लाएगी। शारदा राउत उसे गिरफ्तार करेंगी।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट