देवघर: कुख्यात नक्सली साहेब मांझी जसीडीह स्टेशन से गिरफ्तार, बिहार-झारखंड के थानों में दर्ज हैं आधा दर्जन से अधिक मामले

 बिहार ।। जमुई चकाई पुलिस और सुरक्षा बलों की संयुक्त कार्रवाई में सोमवार को जसीडीह रेलवे स्टेशन से हार्डकोर नक्सली साहेब मांझी उर्फ अजीत मुर्मू उर्फ फक्कड़ को गिरफ्तार किया गया है। इस पर बिहार-झारखंड के विभिन्न थानों में आधा दर्जन से अधिक नक्सली घटना को लेकर प्राथमिकी दर्ज है। उसकी गिरफ्तारी के बाद ने जांच पड़ताल में पता चला कि चकाई थाना में एक, खैरा थाना में एक, सोनो के चरकापत्थर थाना में एक एवं झारखंड के गिरिडीह जिला अंतर्गत भेलवाघाटी थाना क्षेत्र में दो-दो मामले दर्ज हैं। साहेब काफी हार्डकोर माना जाता है। वह पूर्व में नक्सलियों के बड़े नेता सिद्धू कोड़ा के साथ काम कर चुका है। फिलहाल वह बिहार-झारखंड के सीमावर्ती क्षेत्र में सक्रिय मतलू तूरी के साथ काम कर रहा था। गिरफ्तार साहेब को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। इस अभियान में सीआरपीएफ 215 बटालियन के सहायक कमांडेंट अविनाश चंद्र राय, चकाई थाना अध्यक्ष राजीव तिवारी शामिल थे।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट