शराब कारोबारी को खदेड़कर पकड़ रही पुलिस पर अराजक तत्वों ने किया हमला। पुलिस घायल

संवाद सुत्र चांद   ।। चांद थाना में पतेरी गाँव के सामने शराब कारोबारी को खदेड़कर पकड़ रहे पुलिस पर अराजक तत्वों ने जोरदार हमला बोल दिया। पुलिस संभल पाती तब तक अराजक तत्वों ने शराब कारोबारी को छुड़ा कर भागने में सफल हो गये। अराजक तत्वों के हमले में पुलिस के जवान घायल हो गये। सूचना मिलते भारी संख्या में पंहुची पुलिस ने थाना प्रभारी के नेतृत्व में छापेमारी कर दो अराजक तत्वों को गिरफ्तार किया। बुधवार को सांय पुलिस शराब कारोबारी ओं गिरफ्तार करने के लिए पतेरी हरिहर तालाब पर चेकिंग करते समय बाइक सवार शराब लेकर उत्तर प्रदेश से आ रहा था। पुलिस ने बाइक सवार को रोकने का प्रयास किया। बाइक सवार युवक ने बाइक एवं शराब छोड़कर पतेरी गाँव की ओर भाग खड़ा हुआ। पुलिस ने शराब कारोबारी का पिछा किया। आधा दर्जन पुलिस बल एएसआई संभुनाथ ठाकुर के नेतृत्व में युवक को पकड़ने में सफल हो गई थी। तभी दर्जनों की संख्या में अराजक तत्वों ने पुलिस बल पर हमला बोल दिया। पुलिस कुछ समझ पाती तबतक अराजक तत्वों ने शराब कारोबारी को छुडाकर भागने में सफल हो गई। पुलिस बल के ऊपर हमला में होमगार्ड का जवान महेंद्र कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल होमगार्ड जवान का इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चांद में किया गया। पुलिस बल पर हमला की खबर मिलते थाना प्रभारी संजय कुमार ने भारी संख्या में  पुलिस बल लेकर घटना स्थल पर पंहुच गये। पुलिस के तलाशी अभियान में दो दिलसाद खान एवं आसिफ खान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने 20 को नामजद एवं 10 को अज्ञात प्राथमिकी दर्ज कर जांच तेज कर दिया है। पुलिस बल पर हमला को लेकर पुलिस ने आरोपीयों को गिरफ्तार करने के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट