मंत्री जमा खान से मिलकर किसानों ने क्षतिपूर्ति दिलाने की किया मांग

मंत्री के पहल पर बाढ़ से नुकसान फसल की क्षतिपूर्ति मिलने की किसानों की आस बढी। 

चांद (कैमूर) ।। पिछले महीने दो बाढ़ आने से किसानों की सैकड़ों एकड़ धान की फसल बर्बाद हो गई थी। कृषि विभाग के उदासीनता से किसानों को मिलने वाली क्षतिपूर्ति राशि फंस गई थी। किसानों में इसे लेकर निराशा थी। मंत्री जमा खान के क्षेत्र दौरे से किसानों में उम्मीद बढी हुई थी।  क्षेत्र में आये अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री जमा खान से किसानों ने आवेदन देकर बाढ़ से नुकसान फसल की क्षतिपूर्ति राशि दिलाने की मांग की। मंत्री जमा खान बिरभान पुर गाँव  पुर्व मुखिया कान्ता यादव की तेरही में शामिल होकर एवं दशरथ पासवान की बहु की मृत्यु के मातपुर्सी से लौट रहे थे। लौटते समय केकढा गाँव में जगत नारायण सिंह के मृत्यु पर शोक प्रकट करने आये हुए थे। मंत्री का इंतजार कर रहे किसानों ने पिछले महीने दो बाढ़ से नुकसान फसल की क्षतिपूर्ति नहीं मिलने की मांग की। मनोज सिंह कमलेश सिंह भुलन सिंह गुड्डू सिंह अभय पाण्डेय सुरेंद्र सिंह आदि किसानों ने मंत्री जी से कहा की जानबूझकर कृषि विभाग किसानों को फसल क्षतिपूर्ति राशि नहीं दिलाने का प्रयास कर रहा है। मंत्री जमा खान आवेदन मिलने पर तुरंत बीडीओ को फोन कर निर्देश दिया किसानों के  फसल नुकसान की रिपोर्ट प्रखण्ड से जिले में भेज दिया जाय। बीडीओ शशिभूषण साहू ने कहा की दो दिन के अंदर में फसल नुकसान की रिपोर्ट जिला कृषि विभाग को भेज दी जायेगी।ज्ञात हो की पिछले महीने आई बाढ़ से किसानों की एक हजार एकड़ धान की फसल बर्बाद हो गई थी। किसानों ने क्षतिपूर्ति राशि की मांग लगातार कर रहे थे। प्रखण्ड कृषि विभाग के लापरवाही से नुकसान फसल की रिपोर्ट नहीं जाने किसानों को फसल क्षतिपूर्ति राशि मिलना मुश्किल हो गया था। मंत्री जमा खान के पहल के बाद किसानों को फसल क्षतिपूर्ति राशि मिलने की उम्मीद बढ़ गई है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट