
भिवंडी शहर महानगर पालिका ने पोलियो डोज देने के लिए शुरू किया अभियान ----- मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी मनपा
- महेंद्र कुमार (गुडडू), ब्यूरो चीफ भिवंडी
- Sep 27, 2021
- 578 views
भिवंडी ।। भिवंडी शहर महानगर पालिका द्वारा पल्स पोलियो डोस देने के लिए अभियान का शुभारंभ किया गया है। जिसका उद्घाटन भिवंडी स्थित स्वं.इंदिरा गांधी उप जिला अस्पताल में मनपा के मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी कारभारी खरात के शुभ हस्ते किया गया। डाॅ.खरात ने बताया कि पल्स पोलियो अभियान कितना महत्वपूर्ण है। पोलियो होने से क्या होता है। हम सब ने देखा कि पोलियो होने से परिवार और समाज पर क्या प्रभाव पड़ता है। अगर समाज को पोलियो से सुरक्षित रखना है तो प्रत्येक बच्चों को डोज देना आवश्यक है।हम अपने परिवार में 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को पल्स पोलियो का एक खुराक देकर अपने शहर को पोलियो से मुक्त बना सकते है। आज सभी केन्द्रो पर पोलियो डोस दिया जायेगा। कल के पास पूरे पांच दिन पोलियो डोज देने के लिए पालिका के स्वास्थ्य विभाग कर्मचारी आपके घरों घर जायेगे। भिवंडी शहर को पोलियो मुक्त करने के लिए संकल्प लिया गया है। डॉ. खरात ने सभी नागरिकों, सामाजिक और धार्मिक संगठनों से आह्वान किया है कि इस अभियान में भाग लेकर महानगर पालिका प्रशासन का सहयोग करें.
रिपोर्टर