सड़कें बनी पार्किंग, रेंगता ट्रैफिक जनता परेशान मायने एसी में मस्त

भिवंडी ।। भिवंडी शहर महानगर पालिका व ट्रैफिक पुलिस की कार्रवाई समय - समय पर नहीं होने के कारण शहर की मुख्य सड़कें पार्किंग का ठिकाना बन गई है। भिवंडी प्रांत कार्यालय, भिवंडी एस.टी.डिपों, मनपा मुख्यालय ,अशोक नगर, कल्याण रोड़ ,अशोका होटल आदि मुख्य जगहों पर अवैध रुप से खड़ी सवारी बसें तथा कारों के कारण शहर में ट्रैफिक रेंग- रेंगकर चलता है। स्वं.राजीव गांधी उड़ान पुल जर्जर होने के कारण मरम्मत का काम चल रहा है। जिसके कारण उड़ान पुल को मनपा प्रशासन ने बैरिकेट लगवाकर बंद करवा दिया है। ग्रामीण पट्टे में स्थित गोदामों में मजदूरों को ले जानी वाली बसें शहर के मुख्य सड़कों के किनारे पार्किंग कर दी जाती है। ट्रैफिक जाम होने से एक ओर जहां वाहन चालकों का समय बर्बाद होता है। वही पर जाम में फंसने के कारण पेट्रोल - डीजल भी अधिक खर्च होता है। यातायात को बेहतर व सुचारु रखने का जिम्मा संभालने वाले मनपा प्रशासन तथा यातायात पुलिस के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक राजेन्द्र मायने अवैध रूप से पार्क की गाड़ियों पर कार्रवाई करने के बजाय चैंन की नींद सो रहे है। भिवंडी मनपा मुख्यालय के चहर दीवारी के चारों बाजू अवैध रूप से कारें व बसें पार्क रहती है। इसी गेट से दररोज मनपा महापौर व आयुक्त तथा संबंधित अधिकारियों का आना -जाना लगा लगता है। भिवंडी मनपा मुख्यालय से मात्र ३० मीटर की दूरी पर स्थित कल्याण नाका पर यातायात वाहतुक शाखा विभाग के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक राजेन्द्र मायने का कार्यालय भी है। इसी कार्यालय से शहर के यातायात संबंधी सभी कार्य निपटाऐ जाते है।जिसके कारण यहाँ पर ट्रैफिक पुलिस कर्मचारियों की तैनाती रहती है। किन्तु ताज्जुब की बात यह है कि मनपा आयुक्त सुधाकर देशमुख तथा वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देश होने के बावजूद भी अवैध रूप से पार्किंग की गयी वाहनों पर कार्रवाई नहीं की जाती है। इसी तरह दररोज भिवंडी प्रांत कार्यालय के सामने फुटपाथ पर चढ़ा कर तीन से चार बसें रात में पार्क कर दी जाती है। वही पर कल्याण रोड़ स्थित अशोक होटल के पहले भी बसें पार्क रहती है। शहर के मुख्य सड़कों व प्रशासनिक कार्यालयों के सामने अवैध रुप से पार्क की गयी वाहनों पर क्या वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक राजेन्द्र मायने कार्रवाई करेंगे। इस पर दक्ष नागरिकों ने निगाहें बनाकर रखी हुई है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट