
महायुति उम्मीदवार कपिल पाटिल के मध्यवर्ती कार्यालय का उद्घाटन
- महेंद्र कुमार (गुडडू), ब्यूरो चीफ भिवंडी
- May 13, 2024
- 243 views
भिवंडी। भिवंडी लोकसभा सीट से महायुति उम्मीदवार कपिल पाटिल के मध्यवर्ती प्रचार कार्यालय का उद्घाटन आज महायुति के प्रमुख पदाधिकारियों की उपस्थिति में संपन्न हुआ। कपिल पाटिल ने विरोधियों पर टिप्पणी करते हुए कहा की महायुति घटक दल के सभी पदाधिकारी काम पर लगे हुए है। जनता का आर्शीवाद भी है। इसलिए इस बार हैट्रिक जरूर लगने वाली है।
जब कपिल पाटिल से निर्दलीय उम्मीदवार निलेश सांबारे द्वारा लाभार्थियों के साथ अपने सामाजिक कार्यों की तस्वीरें दिखाकर प्रचार करने के बारे में पूछा गया तो कपिल पाटिल ने कहा की लाभार्थियों के साथ फोटो खींचकर उनका अपमान करने की कोशिश निलेश सांबरे कर रहे है। हम विभिन्न संस्थानों के माध्यम से लोगों की मदद की है लेकिन किसी को दिखाते नहीं है। अपमान करने की भावना मेरे पास नहीं है। मैं पिछले दस वर्षो में क्या किया है यह जनता को पता है, जो कुछ नहीं किया है वह जनता के बीच कैसे जा रहा है। शाहपुर में जल योजना के लिए देवेंद्र फडणवीस ने 200 करोड़ की मंजूर दी है।जिसकी मांग मेरी थी। कल्याण डंपिंग ग्राउंड का काम पालिका का है। मेट्रो का काम शुरू है। शहर के 52 सीमेंट कंक्रीट की सड़कों का निर्माण कार्य शुरू है, पहले की भांति आईजीएम की हालात सुधारी है। जिन लोगों ने मुझ पर झूठा आरोप लगाया है उन्हें भिवंडी लोकसभा क्षेत्र का विकास नहीं दिख रहा है। इस अवसर पर विधायक महेश चौगुले, शिवसेना शहर प्रमुख सुभाष माने, भाजपा शहर अध्यक्ष एडवोकेट हर्षल पाटिल,पूर्व शहर अध्यक्ष संतोष शेट्टी, मनसे शहर अध्यक्ष मनोज गुलवी, पूर्व उपमहापौर मनोज काटेकर, भाजपा महिला अध्यक्ष सुनीता टावरे सहित भाजपा व शिवसेना के पूर्व नगरसेवक सहित बड़ी संख्या में महायुति के पदाधिकारी मौजूद थे।
रिपोर्टर