
पुष्पक विमान से उतरे प्रभु राम, सीता व लक्ष्मण, सीएम योगी ने किया स्वागत, अयोध्या नगरी हुई राममय
- देवराज मिश्र, ब्यूरो चीफ अयोध्या
- Nov 03, 2021
- 419 views
अयोध्या ।। रामनगरी अयोध्या में बुधवार को भव्य दीपोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए राज्यपाल आनंदी बेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य सहित यूपी सरकार के मंत्री व अन्य अतिथि पहुंचे हैं।
पूरी रामनगरी राममय हो गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दोपहर में रामनगरी पहुंचे। जहां उन्होंने हेलीकॉप्टर स्वरूप पुष्पक विमान से उतरे प्रभु राम, सीता व लक्ष्मण जी का स्वागत किया और फिर उनका राज्यभिषेक किया।
इसके पूर्व का.सु. साकेत पीजी कॉलेज से राम राज्याभिषेक शोभायात्रा जय श्रीराम के उद्घोष और शंखनाद के साथ रवाना हुई। जिसमें भारत की लोक संस्कृति के अलग-अलग रंग देखने को मिले।
रिपोर्टर