सिंचाई को लेकर बैठक
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Aug 02, 2025
- 153 views
रोहतास । शनिवार को जल संसाधन विभाग, बिहार सरकार के निर्देशानुसार बिहार के किसान भाइयों को समय पर और प्रयाप्त मात्रा में जल उपलब्ध कराने हेतु किसानों के साथ सोन उच्च स्तरीय नहर प्रमंडल सासाराम अवस्थित परिसर में बैठक संपन्न की गयी। इस बैठक में रोहतास जिला के विभिन्न प्रखंडों से लगभग 60 किसान भाई सम्मिलित हुए। उनके द्वारा सिचाई से संबंधित समस्याएँ बतायी गई एवं संबंधित समस्या को बैठक में उपस्थित अभियंताओं द्वारा निराकरण कर हर खेत तक सिचाई का पानी की उपलब्धता के लिए आश्वासित किया गया। बैठक में किसानों के सन्तुष्टि के उपरांत बैठक समाप्त किया गया।


रिपोर्टर