रवि महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन संपन्न

कैमूर (भभुआ) से संवाददाता धीरेंद्र कुमार सिंह की रिपोर्ट


कैमूर (भभुआ) ।। जिलें के दुर्गावती प्रखंड परिसर में रवि महोत्सव कार्यक्रम-2021-22 का आयोजन किया गया। जिसका संचालन कृषि समन्वयक कालिका सिंह के द्वारा किया गया। जिसमें किसानों को बीज के उपचार एवं गुणवत्तापूर्ण खेती के विषय में जानकारी दिया गया। इस कार्यक्रम में सरकार द्वारा चलाई जा रहीं योजनाओं के विषय में भी किसानों को जानकारी दिया गया। वहीं रवि की बुवाई के लिए सरकार द्वारा अनुदानित दर पर दिए जाने वाले बीज के संबंध में भी किसानों को जानकारी दिया गया। इस मौके पर जिले से आए हुए कृषि वैज्ञानिकों के द्वारा कृषि  के नए-नए तरीकों को बताया गया । वहीं किसानों के द्वारा कुछ सवाल पूछा गया जिस पर वैज्ञानिकों के द्वारा उन्हें संतोषजनक जवाब भी दिया गया। कृषि विभाग द्वारा चलाई जा रही सभी बीज वितरण संबंधित योजनाओं के बारे में जानकारी प्रखंड कृषि पदाधिकारी द्वारा दी गई कृषि विभाग के अलावा आत्मा द्वारा चलाई जा रहीं योजनाओं की जानकारी वेद प्रकाश मिश्रा प्रखंड तकनीकी प्रबंधक के द्वारा दी गई। वैज्ञानिक पद्धति से खेती करने के बारें में जानकारी अमित कुमार सिंह वैज्ञानिक के द्वारा दी गई एवं कैमूर आत्मा उप परियोजना निदेशक नवीन कुमार सिंह द्वारा सरकार द्वारा चलाई जा रहीं महत्वपूर्ण योजनाओं एवं कृषि यंत्रीकरण योजना के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम में दुर्गावती प्रखंड विकास पदाधिकारी अशोक कुमार,प्रखंड कृषि पदाधिकारी कन्हैया सिंह,कैमूर आत्मा उप  परियोजना निदेशक नवीन कुमार सिंह,के.भी.के.अधौरा के वैज्ञानिक डॉ अमित कुमार सिंह,कृषि विभाग के कृषि समन्वयक आनंद कुमार,श्यामसुंदर तिवारी,  राजेश्वर सिंह एवं किसान सलाहकार अवनीश कुमार सिंह , मौसम कुमार सिंह,राकेश कुमार पांडे,गुड्डू प्रजापति,राम प्रवेश यादव एवं जितेंद्र कुमार इत्यादि के साथ-साथ सैकड़ों की संख्या में विभिन्न पंचायतों के किसानों ने  भाग लिया।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट