
एनएसयूआई के रवि वर्मा ने छात्रों को हो रही समस्याओं का किया समाधान
- Lalu Yadav, Reporter Jharkhand/Bihar
- Nov 22, 2021
- 299 views
झारखंड ।। देवघर जिला में आज दिनांक-22-11-2021 को देवघर एनएसयूआई के द्वारा सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय पूर्व महासचिव रवि वर्मा के नेतृत्व में एनएसयूआई प्रतिनिधिमंडल ने ए.एस. कॉलेज के कर्मियों से मिलकर छात्र-छात्राओं को हो रही समस्याओं से अवगत कराया।उन्होंने एनएसयूआई प्रतिनिधिमंडल के साथ मिलकर छात्रो को परीक्षा फॉर्म भरने में हो रही समस्याओं को सुनकर कॉलेज कर्मियों से मुलाकात किया एंव छात्रो की समस्याओं का तत्पर समाधान किया ताकि किसी भी छात्र-छात्राओं को भविष्य में कठिनाइयों का सामना करना ना पड़े।इसके उपरांत सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय पूर्व महासचिव रवि वर्मा ने सभी छात्रों को भारतीय राष्ट्रीय छात्र संग़ठन की ओर से आश्वाशन दिया की एनएसयूआई उनकी छोटी से बड़ी हर समस्या के निराकरण के लिए तत्पर है उनकी हर समस्या को एनएसयूआई कॉलेज से लेकर विश्वविद्यालय तक ले जाकर उसका समाधान करेगी।मौक़े पर मुख्य रूप से सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय पूर्व महासचिव रवि वर्मा,ए.एस. उपाध्यक्ष रोहित यादव,कॉलेज सचिव विकाश मुर्मू,कॉलेज सचिव मनोहर टुडु,आदर्श केशरी,कुंदन यादव,आदित्य कुमार,सैफ दानिश,समीर केशरी,सिकंदर कुमार,मयंक आदि दर्जनों सदस्य मौजूद थे।
रिपोर्टर