
मुख्यमन्त्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में अधेड़ भी रचाएंगे शादी
- देवराज मिश्र, ब्यूरो चीफ अयोध्या
- Nov 25, 2021
- 641 views
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत श्रम विभाग कर रहा बड़ा फर्जीवाड़ा ...
अयोध्या ।। श्रम एवं सेवायोजन विभाग की ओर से आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम के तहत नवगठित जोड़ों के साथ अधेड़ भी शादी रचाएंगे।
इस प्रकार श्रम एवं सेवायोजन विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों कर्मचारियों की मिलीभगत से मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा होने हेतु बिल्कुल सज धज कर तैयार है।
बताते चलें कि प्रदेश के श्रम एवं सेवायोजन मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने प्रेसवार्ता में जानकारी देते हुए बताया था कि 3 हजार से अधिक जोड़े सामूहिक विवाह कार्यक्रम में वैवाहिक बंधन में बंधेगे। अयोध्या मंडल के पांचों जिलों के श्रमिको की बेटियों का विवाह कार्यक्रम सुनिश्चित है।
अयोध्या मंडल में अब तक का सबसे बड़ा कार्यक्रम प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में आगामी 26 नवंबर को होगा। जिसको लेकर जिला प्रशासन पूरी तैयारी में जुटा हुआ है।
सबसे मजे की बात तो यह है कि सामूहिक विवाह कार्यक्रम में नवगठित जोड़ों के अलावा श्रम विभाग के अधिकारियों कर्मचारियों की मिलीभगत से 10 से 15 वर्ष पहले शादी रचा चुके अधेड़ भी वैवाहिक बंधन में बंधने का स्वांग रचकर सरकार की योजना का लाभ लेने को आतुर है। फिलहाल यदि श्रम विभाग की ओर से आयोजित सामूहिक विवाह कार्यक्रम में पंजीकरण कराने वालों की जांच हुई तो यह बड़ा फर्जीवाड़ा उजागर होने की प्रबल संभावना है।
रिपोर्टर