15 से 18 दिसंबर को होने वाले अंडर 15 राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में झारखंड के रांची पहुंचेंगे सभी खिलाड़ी

कैमूर (भभुआ) से संवाददाता धीरेंद्र कुमार सिंह की रिपोर्ट

कैमूर (भभुआ) ।। जिलें के दुर्गावती प्रखंड के बिछियां एकलव्य राज्य स्तरीय कुश्ती प्रशिक्षण केंद्र के सात खिलाड़ियों ने भागलपुर में गोल्ड मेंडल जीतकर कैमूर जिलें के साथ साथ पूरे बिहार का नाम रौशन किया हैं। भागलपुर से खिलाड़ियों ने गोल्ड मेडल जीतने के बाद जब घर आए तो समाजसेवी सह् बसपा नेता सतीश यादव उर्फ पिंटू ने खिलाड़ियों को फूल माला के साथ अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। बतातें चलें कि बीते 22 से 24 नवंबर को भागलपुर के किलकारी भवन में अंडर 15 राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। जिसमें 29 जिलें के खिलाड़ियों ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया था। वहीं इस प्रतियोगिता में कैमूर जिलें के दुर्गावती प्रखंड स्थित बिछिया एकलव्य राज्य स्तरीय कुश्ती प्रशिक्षण केंद्र के 9 खिलाड़ियों ने भाग लिया था। जिसमें 7 खिलाड़ियों ने गोल्ड मेडल जीतकर जिला ही नहीं बल्कि पूरे बिहार राज्य का नाम रोशन किया हैं। वह राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता ग्रीको रोमन में आकाश कुमार,मोहित शर्मा ने गोल्ड मेंडल जीता तो वहीं मयंक कुमार ने सिल्वर मेडल हासिल किया जब कि राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता के फ्री स्टाइल में सचिन कुमार,जहीर रजक, बाबूलाल रजक एवं जतिन सिंह ने गोल्ड मेडल जीता हैं। वहीं यें सभी खिलाड़ी अगले दिसंबर माह में 15 से 18 तारीख को होने वाली अंडर 15 राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता झारखंड के रांची में भाग लेने के लिए पहुंचेंगे।

वहीं इस संबंध में जानकारी देते हुए समाजसेवी सह् बसपा नेता सतीश यादव और पिंटू ने बताया कि बिछिया एकलव्य कुश्ती प्रशिक्षण केंद्र के बच्चों ने भागलपुर में आयोजित राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में भाग लिया था। जिसमें 7 बच्चों ने गोल्ड मेडल जीतकर जिले के साथ-साथ पूरे बिहार का नाम रोशन किया हैं,और यह बच्चे अगले माह दिसंबर में राष्ट्रीय स्तर पर कुश्ती खेलने के लिए झारखंड के रांची पहुंचेंगे। सभी बच्चों ने इस प्रशिक्षण केंद्र का नाम रोशन किया हैं,जिसको देखतें हुए हमने आज सभी बच्चे को सम्मानित किया हैं।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट