जमीनी विवाद से त्रस्त व्यक्ति ने लगाई न्याय की गुहार, एसडीएम ने शीघ्र निस्तारण का दिया आश्वासन

भदोही ।। सरकार भले ही सबका साथ सबका विकास का नारा देकर देश में सुख और शांति की बात करती है लेकिन जमीनी हकीकत इससे काफी परे है। शासन के सख्ती के बाद भी जिम्मेदार लोग मनमानी करने से बाज नही आते है और पैसे और राजनीतिक पहुंच के बल पर कमजोर और सामान्य आदमी को सुकून से जीने नही देते है। और पीडित न्याय पाने के लिए पुलिस और प्रशासन के यहां चक्कर लगाने पर विवश होता है।

एक ऐसा ही मामला प्रयागराज जनपद के हंडिया थाना क्षेत्र के रामनाथी गांव में देखने को मिला है जहां मनबढ किस्म के लोग एक परिवार को अपने घर का निर्माण करने नही दे रहे है। पीड़ित पक्ष न्याय पाने के लिए थाना और तहसील चक्कर लगा रहा है लेकिन पुलिस और प्रशासन के लोग विपक्षियों के सह पर पीड़ित पक्ष की बात पर ध्यान नही दे रहे है। 

 जानकारी के मुताबिक रामनाथी निवासी हिन्छलाल यादव ने आरोप लगाया है कि उनके और उनके जमीन के सहखातेधार के बीच जमीन का बंटवारा हुआ जहां पर विपक्षी लोग अपने जमीन पर मकान बना लिये है और अब पीड़ित पक्ष अपने जमीन मकान बना रहा है तो विपक्षी विवाद और मारपीट करके और पुलिस की मदद और राजनीतिक पहुंच से जबरजस्ती निर्माण कार्य रोक रहे है। इसका विरोध करने पर विपक्षी लोग मारपीट और गाली गलौज करते है। इसी क्रम में वृहस्तिवार को भी विपक्ष के लोग घर में पत्थर फेंका और मारपीट भी की। पीड़ित पक्ष के लोगो ने शासन प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है।

 इस मामले में हंडिया के एसडीएम रमेश मौर्य ने बताया कि मामला एक हफ्ते पूर्व हंडिया पुलिस द्वारा संज्ञान में आया है और दोनो पक्षो को चलानी रिपोर्ट भेजी गई है। जिसमें दोनो पक्षों ने आपस में जमीन को लेकर वाद विवाद किया है। शांतिभंग की आशंका में दोनो पक्ष के लोगो को तामिल किया गया है। कोर्ट के आदेश के बाद राजस्व टीम, पुलिस टीम और स्थानीय लोगों की मौजूदगी में दोनो पक्षों की सहमति से विवाद को निस्तारित किया जायेगा। एसडीएम ने दोनो पक्षो से धैर्य बनाये रखने की बात कही तथा मामले का जल्द निस्तारण होने का आश्वासन दिया। तथा दोनो पक्ष के लोगो को शांति व्यवस्था बनाये रखने की बात भी कही।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट